IPL 2024 से पहले CSK को लगा बड़ा झटका, ये स्टार खिलाड़ी फिटनेस की वजह से हुआ बाहर

Pranjal Srivastava
Published On:
IPL 2024

विश्व कप 2023 की समाप्ति के बाद अब फैंस की नजरें IPL 2024 पर टिक गई हैं। फैंस इस टूर्नामेंट के हर एक अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। विश्व कप के दौरान ही आईपीएल 2024 के ऑक्शन और रिटेंशन को लेकर खबरें आना शुरू हो गई थीं। हालांकि अब इस टूर्नामेंट की शुरूआत से पहले ही आईपीएल 2023 की चैंपियन टीम Chennai Super Kings को बड़ा झटका लग गया है। दरअसल, आईपीएल के आगामी सीजन की शुरूआत से पहले ही सीएसके का स्टार ऑलराउंडर टीम से बाहर हो गया है।

Ben Stokes हुए CSK से बाहर

आपको बता दें कि आईपीएल 2023 के दौरान ही इंग्लैंड टीम के स्टार ऑलराउंडर Ben Stokes धोनी की कप्तानी वाली CSK में शामिल हुए थे। हालांकि पिछले सीजन में सिर्फ दो मैच खेलकर बाकी समय बेंच पर बिताने वाले स्टोक्स अब आगामी सीजन से भी बाहर हो गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने खुद ही इस बात की जानकारी दी है। साथ ही ये भी बताया है कि बेन स्टोक्स वर्कलोड और फिटनेस के चलते बाहर हुए हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में खबरें आई थीं कि 32 वर्षीय स्टोक्स घुटनों का ऑपरेशन करवाएंगे। ऐसे में इसके बाद स्टोक्स शायद भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज पर अपना पूरा ध्यान फोकस करना चाहते हैं और शायद इसी वजह से उन्होंने ये फैसला लिया है।

Ben Stokes का आईपीएल करियर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बेन स्टोक्स ने आईपीएल में 2017 से डेब्यू किया था। वो पहले राजस्थान रॉयल्स के लिए खेला करते थे। वहीं साल 2022 में उन्हें खरीदा तक नहीं गया, जिसके बाद 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी ने बेन स्टोक्स को 16.25 करोड़ की भारी-भरकम कीमत पर अपने साथ जोड़ा था। हालांकि चोट के कारण वो महज 2 मैच ही खेल पाए थे।

स्टोक्स के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने आईपीएल में 45 मैच खेलते हुए 935 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 2 अर्धशतक भी शामिल हैं। वहीं इस दौरान उनके नाम इस लीग में कुल 28 विकेट भी शामिल हैं। हालांकि आईपीएल 2024 में अब स्टोक्स का जलवा देखने को नहीं मिलेगा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...