Team India के हेड कोच के बाद अब IPL में एंट्री करेंगे Rahul Dravid, इस टीम के बनेगें मेंटर!

Pranjal Srivastava
Published On:
Team India

IPL 2024 का क्रेज अभी से ही फैंस के बीच दिखने लगा है। फैंस आईपीएल के आगामी सीजन के हर एक अपडेट पर अपनी नजरें टिकाए हुए हैं। साथ ही सभी टीमों ने भी ऑक्शन की शुरुआत से पहले ही अपने खिलाड़ियों की अदला-बदली शुरू कर दी है।

हाल ही में 2 सीजन तक LSG के मेंटर रहे Gautam Gambhir ने टीम का साथ छोड़ अपनी पुरानी टीम KKR का हाथ थाम लिया। ऐसे में अब खबरें आ रही हैं कि Lucknow Super Giants के मेंटर का पद Team India के हेड कोच रह चुके Rahul Dravid को दिया जा सकता है।

लखनऊ टीम के मेंटर बनेंगे Rahul Dravid!

गौरतलब है कि Team India के हेड कोच के रुप में Rahul Dravid का कार्यकाल अब समाप्त हो चुका है। उन्होंने साल 2021 में ही भारतीय टीम में बतौर कोच जिम्मेदारी संभाली थी, लेकिन यह कार्यकाल आईसीसी विश्व कप 2023 तक ही था। ऐसे में अब खबरें आना शुरू हो गई हैं कि टीम इंडिया के हेड कोच के पद से रिटारयमेंट के बाद अब राहुल द्रविड़ Lucknow Super Giants के मेंटर की भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं।

खिलाड़ियों के रिटेन और रिप्लेसमेंट की आखिरी तारीख कल

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सभी टीमें आईपीएल 2024 के लिए बस कल तक ही अपनी टीम में बदलाव कर सकती हैं। 26 नवंबर तक ही टीमों को फैसला करना होगा कि वो किसे रिटेन करना चाहती हैं और किसे रिलीज। ऐसे में जिन खिलाड़ियों को लेकर रिटेन और रिप्लेसमेंट की अटकलें लगाई जा रही हैं, वो सभी कल क्लियर हो जानी हैं। इस बीच Rohit Sharma और Hardik Pandya की गुत्थी पर भी सभी की नजर होगी कि मुंबई का कप्तान कौन बनता है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Duleep Trophy 2026
|

Duleep Trophy 2026 : 14 साल बाद फाइनल में पहुंचा East Zone, मुकेश-शमी के कहर के बीच वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल

Duleep Trophy 2026 – ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में धमाकेदार अंदाज में जगह बना ली है। मंगलवार को खेले गए ...

IND W vs HKC W
|

IND W vs HKC W : स्मृति मंधाना के तूफानी शतक के बाद गेंदबाजों का कहर, भारत ने हांगकांग को 137 रन से रौंदा

IND W vs HKC W – महिला एशिया कप 2026 के सातवें मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हांगकांग को एकतरफा अंदाज में ...

Asia Cup 2026
|

Asia Cup 2026 : स्मृति के तूफान के बाद गेंदबाजों का कहर, भारत ने हॉन्ग कॉन्ग को 137 रन से रौंदा

Asia Cup 2026 – भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ अपनी ...

Smriti Mandhana Record
|

Smriti Mandhana Record : सचिन तेंदुलकर के क्लब में पहुंचीं स्मृति मंधाना, 124 रन की पारी से बनाए दो वर्ल्ड रिकॉर्ड

Smriti Mandhana Record – भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 3 सितंबर 2026 की रात ऐसा इतिहास रच दिया, जिसका सपना ...

CPL
|

CPL : 39 गेंदों में शतक ठोककर Dasun Shanaka ने रचा इतिहास, Russell समेत इन दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ा

CPL – कैरेबियन प्रीमियर लीग यानी CPL के इतिहास में पहली बार किसी बल्लेबाज ने 40 से कम गेंदों में शतक जड़ दिया है। ...

BCCI
|

BCCI : बड़ी बैठक से Ajit Agarkar रहे गायब, बढ़ी हलचल; क्या Chief Selector को मिलेगा एक्सटेंशन?

BCCI – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की 3 सितंबर को हुई हाई-लेवल मीटिंग में भारतीय क्रिकेट से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा ...