Hardik Pandya को मिलेगी MI की कप्तानी! जानें हिटमैन का क्या होगा टीम में रोल

Pranjal Srivastava
Updated On:
Hardik Pandya

विश्व कप 2023 की समाप्ति के बाद अब फैंस की नजरें IPL 2024 पर टिक गई हैं। फैंस इस टूर्नामेंट के हर एक अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच सभी टीमों में खिलाड़ियों के अदला-बदली और रिटेंशन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है, जिसमें इन दिनों सबसे बड़ा चर्चा का विषय Hardik Pandya और Rohit Sharma बने हुए हैं।

दरअसल, सभी 10 फ्रेंचाइजीज के पास रिलीज और रिटेंशन का विंडो 26 नवंबर तक का ही है। ऐसे में इससे पहले ही खबरें आना शुरू हो गई हैं कि Gujarat Titans ने Mumbai Indians के साथ हार्दिक पांड्या को ट्रेड करने का फैसला कर लिया है। साथ ही इससे भी ज्यादा चौकाने वाली खबर यह है कि कहा जा रहा है कि हार्दिक पांड्या ही आगामी सीजन के लिए मुंबई के कप्तान होंगे। हालांकि ये अबतक ऑफिशियल नहीं हो पाया है।

Hardik Pandya संभालेंगे MI की कप्तानी!

बता दें कि मौजूदा मिली रिपोर्ट्स के अनुसार कहा जा रहा है कि गुजरात ने हार्दिक को मुंबई के साथ ट्रेड करने के लिए रोहित या जोफ्रा आर्चर में से किसी एक खिलाड़ी को लेने की मांग की है। साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि हार्दिक पांड्या ही आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के कप्तान होंगे। ऐसे में अब सवाल ये खड़े हो रहे हैं कि यदि ऐसा होता है तो रोहित शर्मा का टीम में रोल क्या होगा, क्योंकि इतना साफ है कि मुंबई कभी भी रोहित को ट्रेड करने का सोचेगी नहीं। सवाल ऐसे बहुत से हैं, जिनपर से पर्दा 26 नवंबर के बाद ही हट पाएगा।

Shubman Gill बन सकते हैं GT के नए कप्तान!

वहीं दूसरी तरफ ये भी कहा जा रहा है कि यदि गुजरात की टीम हार्दिक को ट्रेड करती है, तो उनकी जगह पर Shubman Gill को कप्तानी सौंपी जा सकती है। हालांकि ये भी साफ है कि हार्दिक का गुजरात से जाना टीम के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है, क्योंकि वो एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं। ऐसे में उनकी जगह पर किसी ऐसे खिलाड़ी की तलाश कर पाना जो गेंद और बल्ले दोनों से टीम को सपोर्ट दे सके, गुजरात के लिए काफी मुश्किल टास्क होगा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...