IPL 2024: हार्दिक पांड्या को लेकर रिटेंशन में दिखी बड़ी कंफ्यूजन, रिलीज…रिटेन और ट्रेड के बीच फैंस हुए परेशान

Pranjal Srivastava
Published On:
IPL 2024

विश्व कप 2023 के बाद अब IPL 2024 की तैयारियां जोरों पर हैं। आईपीएल के इस 17वें संस्करण के लिए रिलीज और रिटेंशन की प्रक्रिया 26 नवंबर को पूरी हो गई। इस दौरान और इससे पहले से ही एक खिलाड़ी को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा चल रही थी और वो खिलाड़ी हैं Hardik Pandya।

रिटेंशन और रिलीज प्रक्रिया से पहले ही हार्दिक को लेकर खबरें आ रही थीं कि Gujarat Titans उन्हें Mumbai Indians के साथ ट्रेड करने का मन बना चुकी है। ऐसे में आखिरी दिन उन्हें लेकर बड़ी कंफ्यूजन हो गई। हार्दिक को लेकर गुजरात फ्रेंचाइजी रिटेंशन…रिलीज और ट्रेड की प्रक्रिया में उलझी नजर आई।

गुजरात ने Hardik Pandya को किया रिटेन फिर किया रिलीज

आपको बता दें कि 24 नवंबर को जानकारी मिली थी कि Hardik Pandya ने Gujarat Titans का साथ छोड़ दिया है और Mumbai Indians के साथ डील साइन कर ली है। हालांकि 26 नवंबर को ये कुछ उल्टा ही दिखा और गुजरात फ्रेंचाइजी ने हार्दिक को रिटेन कर सभी को हैरान कर दिया।

हालांकि इसके बाद कुछ ही घंटों के अंदर एक बार फिर एक नया अपडेट आने लगा, जिसके मुताबित कहा गया कि हार्दिक को गुजरात ने रिलीज कर दिया है और मुंबई के साथ हार्दिक का ट्रेड हो गया है। ऐसे में अब फैंस कंफ्यूज हो गए कि आखिरकार हार्दिक सच में किस टीम के साथ जुड़ने वाले हैं।

12 दिसंबर तक MI में शामिल होंगे हार्दिक!

हालांकि आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुत्रों के हवाले से अब ये खबरें आ रही हैं कि हार्दिक का मुंबई टीम में जाना तय है और ये 12 दिसंबर तक हो भी जाएगा, क्योंकि ट्रेडिंग विंडो 12 दिसंबर तक ही खुली हुई है। ऐसे में 12 दिसंबर तक एक फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों को दूसरी फ्रेंचाइजी से तय डील के अनुसार ले सकती हैं और अपने खिलाड़ियों का ट्रेड भी कर सकती है। हालांकि अब ये तय माना जा रहा है कि हार्दिक का मुंबई में आना कंफर्म है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...