कौन से खिलाड़ी ने केएल राहुल को टीम से बाहर निकलने के लिए साफ़ कह दिया…

Published On:
Rahul was clearly told to get out of the team

राहुल को टीम से बाहर निकलने के लिए साफ़ कह दिया- केएल राहुल टीम इंडिया के सबसे अच्छे बल्लेबाज और एक अच्छे खिलाड़ी में से एक है। राहुल के लिए पिछले कुछ महीने काफी ज्यादा खराब रहे हैं। चाहे बात किसी सीरीज की रही हो या फिर आईसीसी टूर्नामेंट की, राहुल का परफॉर्मेंस हद से ज्यादा खराब रहा है।

 ऐसे में टीम की तरफ से उनके ऊपर खतरा मंडराते हुए नजर आ रहा है। यह भी रिपोर्ट सामने आई है कि सिलेक्टर्स उन्हें टीम से बाहर करना चाहते हैं। इसी बीच में एक दिग्गज क्रिकेटर ने उन्हें पूरी तरह टीम से बाहर करने की बात कह दी हैं।

 राहुल पर भड़का यह दिग्गज क्रिकेटर

 पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर का यह मानना है कि बांग्लादेश में दो टेस्ट मैचों में खराब बल्लेबाजी की प्रदर्शन के बाद भारतीय कप्तान केएल राहुल को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया जाए।

यह भी पढ़े- कौन से बीजेपी नेता ने केएल राहुल के फ्लॉप शो पर ट्वीट कर दिया, जानिए…

 राहुल बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की चार पारियों में केवल 22, 23, 10 और दो ही रन बना पाए। भारतीय ओपनिंग बल्लेबाज ने 2022 में चार टेस्ट मैचों में 17.13 की औसत से केवल 137 रन बनाए हैं।

 जाफर ने कहा है कि केएल राहुल को बिना किसी संदेह से बेहतर करने की जरूरत है। एक बल्लेबाज के रूप में उनके पास बहुत ही आसान मौका था।

 जाफर ने 145 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए  केएल राहुल और शुभमन गिल की डिफेंडिंग पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने चौथी पारी में बांग्लादेश के स्पिनरों को हावी होने दिया।

यह भी पढ़े- केएल राहुल ने किस खिलाड़ी का करियर बचाया, सुनने को मिली बहुत सी तारीफे…

 बांग्लादेश भारत के खिलाफ अपनी पहली टेस्ट जीत की राह पर था। लेकिन श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन ने 105 गेंदों पर 71 रनों की अटूट साझेदारी कर लक्ष्य को हासिल किया।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...