पहले जड़ा अर्धशतक…फिर ली हैट्रिक, Sikandar Raza ने जिम्बाब्वे के इतिहास में कर दिया बड़ा कारनामा

Pranjal Srivastava
Published On:
Sikandar Raza

टी20 विश्व कप 2024 के क्वालिफिकेशन मुकाबलों में जहां बची हुई टीमोंं के बीच काफी कड़ी टक्कर चल रही है, तो वहीं जिम्बाब्वे की टीम की हालत फिलहाल बेहद खराब नजर आ रही है। दरअसल, टूर्नामेंट के शुरुआती दोनों मुकाबलों में जिम्बाब्वे नामीबिया और युगांडा के खिलाफ लगातार 2 हार का सामना करना पड़ा है। इस समय तक ऐसा लग रहा था जैसे युगांडा से हार के बाद जिम्बाब्वे के क्वालिफाई कर पाने की सारी उम्मीदें डूब चुकी हैं।

हालांकि रवांडा के खिलाफ हाल ही में खेले गए मुकाबले में जिम्मबाब्वे ने धमाकेदार वापसी करते हुए 144 रनों से जीत दर्ज कर ली और इसी के साथ खुद के क्वालिफाई कर पाने की उम्मीदें बरकरार रखी हैं। इसके साथ ही इतनी बड़ी जीत के साथ जिम्बाब्वे का रन रेट भी काफी सुधर गया है।

Zimbabwe ने रवांडा के खिलाफ दर्ज की विशालकाय जीत

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्मबाब्वे की तरफ से Sikandar Raza और T Marumani ने ओपनिंग की और दोनों ने ही शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान जहां सिकंदर रजा ने 36 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से 58 रनों की पारी खेली, तो वहीं मारूमानी ने 31 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की बदौलत 50 रन बनाए।

इसके अलावा Ryan Burl ने आखिरी में आकर 21 गेंदों पर 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 44 रन बनाए। तीनों की इन धमाकेदार पारियों की बदौलत जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाने में कामयाब रही।

Sikandar Raza ने अर्धशतक के बाद ली हैट्रिक

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसके बाद 216 रनों का पीछा करने उतरी रवांडा की टीम की हालत शुरू से ही बेहद खराब नजर आई और शुरूआती 2 विकेट शून्य रन पर ही गिर गए। इसके बाद अगले 2 विकेट भी 10 रनों के भीतर ही गिर गए। जैसे-तैसे रवांडा की टीम 7 विकेट के नुकसान पर 71 रन पर संघर्ष कर रही थी। हालांकि इसके बाद सिकंदर रजा ने 3 गेंदों पर लगातार 3 विकेट लेकर रवांडा को 71 रनों पर ही ऑलआउट कर दिया।

बता दें कि यह पहली बार हुआ है जब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जिम्बाब्वे के किसी गेंदबाज ने हैट्रिक दर्ज की है। ऐसे में इस मैच के साथ ही सिकंदर रजा ने अपने नाम एक खास उपलब्धि दर्ज कर ली है। बता दें कि रवांडा के खिलाफ मिली जीत के साथ ही जिम्बाब्वे की अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने की संभावना बढ़ गई है। फिलहाल नामीबिया टीम अपने सभी मुकाबलों में जीत के साथ टॉप पर काबिज है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Rahul Dravid
|

Rahul Dravid : विराट-पोंटिंग नहीं, इस कप्तान को द्रविड़ ने बताया अपना बेस्ट; धोनी ने जीती बाजी

Rahul Dravid – इंटरनेशनल क्रिकेट के महान कप्तानों की बात हो तो क्लाइव लॉयड, कपिल देव, इमरान खान, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, विराट कोहली ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर आजम ने रचा इतिहास, WTC में 2000 रन बनाने वाले चौथे कप्तान बने

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान ...

IND vs AFG T20
|

IND vs AFG T20 : ईशान किशन को नेट्स में लगी चोट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

IND vs AFG T20 – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ...

PCB
|

PAK vs SL : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, भारत से होगा एशिया कप फाइनल

PAK vs SL – महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह ...

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...