IPL 2024: हार्दिक ने गुजरात को छोड़ क्यों थामा MI का हाथा, वीडियो मैसेज के जरिए खुद उठाया सच से पर्दा, Watch Video!

Ankit Singh
Published On:
IPL 2024

IPL 2024 के ऑक्शन से पहले ही सभी 10 टीमों ने रिटेंशन और रिलीज की प्रक्रिया पूरी कर ली है और इस दौरान सभी 10 टीमों के बदलाव ने फैंस को काफी हैरान किया है। हालांकि इस बीच सबसे ज्यादा चौकानें वाला फैसला Hardik Pandya को लेकर रहा। दरअसल, हार्दिक ने आगामी आईपीएल सीजन के लिए एक बार फिर Mumbai Indians का हाथ थाम लिया है।

रविवार 26 नवंबर को जारी की गई रिटेंशन लिस्ट में हार्दिक गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे। लेकिन सोमवार सुबह इस बात पर मुहर लग गई कि हार्दिक को मुंबई ने ट्रेड कर लिया है। इसके बाद से ही कई सवाल खड़े हो रहे थे कि आखिरी हार्दिक ने गुजरात का साथ क्यों छोड़ा और मुंबई इंडियंस में एक बार फिर क्यों शामिल हुए। ऐसे में हार्दिक के एक इंटरव्यू वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करते हुए मुंबई इंडियंस ने सभी सवालों के जवाब दे दिए हैं।

Gujarat Titans के डायरेक्टर ने खोला सच

रिटेंशन और रिलीज की प्रक्रिया के पूरी होने से पहले से ही हार्दिक और गुजरात फ्रेंचाइजी के डायरेक्टर के बीच अनबन की खबरें आ रही थीं, लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हार्दिक के ट्रेड के बाद गुजरात टायटंस के डायरेक्टर विक्रम सोलंकी ने खुद सच से पर्दा उठाते हुए बताया कि, ’हार्दिक पांड्या ने अपनी पहली आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस में जाने की इच्छा जताई। हम उनके इस फैसले का सम्मान करते हैं। उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।’ 

Hardik Pandya ने मुंबई में शामिल होने को लेकर क्या कहा?

बता दें कि इसके बाद हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस में शामिल होने के बाद MI फ्रेंचाइजी ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर हार्दिक का एक इंटरव्यू वीडियो शेयर किया है, जिसमें हार्दिक कहते हैं कि, ’मैं वापस आ गया हूं …(सभी खिलाड़ियों का नाम) चलो शुरू करते हैं। जिस तरह मेरा सफर 2015 में मुंबई के साथ शुरू हुआ और जब मैं पीछे देखता हूं यह तकरीबन 10 साल का समय शानदार रहा। मुझे अब घर वापसी करके काफी अच्छा लग रहा है। मैं अपने घर, अपनी फैमिली में वापस आ गया हूं जहां से मैंने शुरू किया था। पलटन आपने मुझे पहले सपोर्ट किया था और मुझे पता है फिर से आप मुझे बैक करेंगे। हमने कई ऐतिहासिक यादें जुटाईं और फिर नई यादें बनाएंगे। मेरे हार्दिक स्वागत के लिए थैक्यू!’

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...