Champions Trophy 2025: ये देश छिन सकता है पाकिस्तान से चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, ICC के सामने जाहिर की टूर्नामेंट होस्ट करने की इच्छा

Pranjal Srivastava
Published On:
Champions Trophy 2025

ICC Champions Trophy 2025 की मेजबानी का जिम्मा पाकिस्तान को मिला है, जिसकी वजह से पाकिस्तान बेहद ही खुश है। हालांकि उनकी ये खुशी शायद जल्द ही उनसे छिन सकती है, क्योंकि इस टूर्नामेंट की मेजबानी किसी और देश को दी जा सकती है। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि पहले से ही खबरें आ रही थीं कि पाकिस्तान से चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी छिनी जा सकती है और ये टूर्नामेंट दुबई में आयोजित हो सकता है। हालांकि अब इस बीच Icelands ने ICC के सामने चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करने की इच्छा जाहिर कर दी है।

पाकिस्तान से छिन जाएगी Champions Trophy 2025 की मेजबानी!

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान को भले ही इस टूूर्नामेंट की मेजबानी का जिम्मा मिला हो, लेकिन ICC ने अबतक इस करार पर साइन नहीं किया था, क्योंकि भारतीय टीम ने पाकिस्तान जाने से साफ इंकार कर दिया है। सुरक्षा के मद्देनजर ना तो भारतीय टीम के खिलाड़ी पाकिस्तान जाना चाहते हैं और ना ही सरकार उन्हें दुश्मन मुल्क में क्रिकेट खेलने के लिए भेजना चाहती है।

हालांकि PCB लगातार आईसीसी से इस करार पर साइन करने की मांग उठा रहा है। अब चाहे वो जो भी करलें, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव जबतक ठंड़ा नहीं हो जाता, तबतक खिलाड़ियों का वहां जाकर मैच खेलने का सवाल ही पैदा नहीं होता है। टूर्नामेंट की मेजबानी दुबई में या हाइब्रिड मॉडल में की जा सकती है। हालांकि अब इससे पहले ही आइसलैंड ने पाकिस्तान टीम को चुनौती दे दी है।

इस देश ने जताई चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी की इच्छा

बता दें कि आइसलैंड ने ICC के सामने चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करने की इच्छा जाहिर कर दी है। उनका कहना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच सुरक्षा और सेफ्टी को लेकर चैंपियंस ट्रॉफी में जो भी दिक्कतें आ रही हैं उसके मद्देनजर वो इस टूर्नामेंट की मेजबानी की इच्छा जाहिर करते हैं। बता दें कि इससे पहले भी पाकिस्तान को एशिया कप 2023 के मेजबानी की जिम्मेदारी मिली थी, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने वहां खेलने से मना कर दिया था। ऐसे में सभी मुकाबले श्रीलंका में खिलवाए गए थे।

हालांकि एशिया कप ACC के अधीन था, लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी में कुल 8 टीमें भाग लेने वाली हैं। ऐसे में ये अब एक बहस में छिड़ गया है। बता दें कि साल 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट का 9वां संस्करण खेला जाएगा। इससे पहले आखिरी बार 8 साल पहले चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हुआ था। वहीं इस टूर्नामेंट की बात करें तो भारत और ऑस्ट्रेलिया ने 2-2, जबकि दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज ने 1-1 खिताब अपने नाम किए हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Harry Brook
|

Harry Brook : पाकिस्तान की धुनाई करना पसंद है इस इंग्लिश बल्लेबाज को, 9 टेस्ट में पूरे किए 1000 रन; सहवाग का रिकॉर्ड बाल-बाल बचा

Harry Brook – इंग्लैंड के टेस्ट टीम के उप-कप्तान हैरी ब्रूक का पाकिस्तान के खिलाफ बल्ला जमकर बोलता है। टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान के ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : पाकिस्तान ने एजबेस्टन में रचा शर्मनाक इतिहास, सीरीज में एक बार भी 200 नहीं

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी एक बार ...

IND vs BAN
|

IND vs BAN : भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल आज, जानें कब-कहां और कैसे देखें LIVE मैच

IND vs BAN – विमेंस एशिया कप 2026 अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है। टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल आज यानी गुरुवार, 10 ...

Manoj Prabhakar
|

Manoj Prabhakar : कभी टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर थे मनोज प्रभाकर, एक वर्ल्ड कप मैच ने खत्म किया करियर

Manoj Prabhakar – क्रिकेट में ऑलराउंडर की भूमिका हमेशा बेहद खास होती है। एक ऐसा खिलाड़ी जो बल्ले और गेंद दोनों से टीम के ...

Rohit Sharma
|

Rohit Sharma : रोहित शर्मा ने ‘Non Committal?’ टीशर्ट पहनकर अगरकर को दिया जवाब?

Rohit Sharma – भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा इन दिनों मैदान से दूर टीवी की दुनिया में कदम रखने की तैयारी ...

Pakistan vs England
|

Pakistan vs England: 43 रन बनाकर सऊद शकील ने बचाई पाकिस्तान की लाज

Pakistan vs England – बर्मिंघम के एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी एक ...