“आप वर्ल्ड कप आसानी से नहीं जीत सकते हैं” Team India के पूर्व कोच ने दिया जीत का मूल मंत्र

Pranjal Srivastava
Published On:
Team India

World Cup 2023 में हार का गम भारतीय टीम के दिलों दिमाग से अबतक गया नहीं है। लगातार 10 मुकाबले जीतने के बावजूद Team India फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार गई थी और ट्रॉफी को हाथ में लेने से चूक गई थी। ऐसे में अब टीम का अगला लक्ष्य T20 World Cup 2024 है, जो अगले साल फरवरी-मार्च महीने में होने वाला है। फिलहाल टीम इंडिया कंगारूओं के साथ 5 टी20 मैचों की सीरीज खेल इसी टूर्नामेंट के लिए तैयारियों में व्यस्त है।

भारतीय टीम इस टी20 वर्ल्ड कप में बतौर डिफेंडिंग चैंपियन उतरेगी। ऐसे में भारतीय टीम के पूर्व कोच Ravi Shashtri ने हाल ही में टीम को जीत का मूल मंत्र दिया है। उनका कहना है कि भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2024 में जीत की प्रबल दावेदार है, लेकिन कोई भी चीज आसानी से प्राप्त नहीं होती है। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को भी वर्ल्ड कप जीतने के लिए वर्ल्ड कप का इंतजार करना करना पड़ा था।

Ravi Shashtri ने Team India को लेकर क्या कहा?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में रवि शास्त्री ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा है कि, ‘आप वर्ल्ड कप आसानी से नहीं जीत सकते हैं। वर्ल्ड जीतने के लिए काफी कठिन मेहनत करनी पड़ती है। फाइनल मुकाबले में आपको बेहतरीन प्रदर्शन करना होता है। फाइनल मुकाबले में प्रवेश करने के बाद यह मायने नहीं रखता है कि टूर्नामेंट में उससे पहले आपने क्या किया था।”

उनका कहना है कि, ‘शुरुआती मुकाबलों में जीत हासिल करने के बाद टॉप की सिर्फ चार टीम बचती है। इस दौरान आपको केवल दो मैच जीतने होते हैं। इन दोनों मैचों में भी आपका प्रदर्शन अच्छा रहा तो आप ट्रॉफी जीत जाते हैं। ऑस्ट्रेलिया ने यही काम किया। शुरुआती दो मैच गंवाने के बाद जब टीम को अच्छे प्रदर्शन की जरुरत थी, तो उन्होंने किया। आगामी टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम के पास कई खिलाड़ी हैं। यहां वह दूसरी टीमों को कड़ी चुनौती पेश करेगी।’

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Azzan Awais
|

Azzan Awais : लीड्स टेस्ट की पहली गेंद पर आउट हुआ पाकिस्तान का बल्लेबाज, 43 साल बाद दोहराया गया इतिहास

Azzan Awais – टेस्ट क्रिकेट में मैच की पहली गेंद पर आउट होना किसी भी बल्लेबाज के लिए बेहद निराशाजनक होता है। टी20 और ...

England vs Pakistan
|

England vs Pakistan : लीड्स टेस्ट में पहली गेंद पर अजान अवैस आउट, 43 साल बाद दोहराया गया इतिहास

England vs Pakistan – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मुकाबले के पहले ...

Uthappa
|

Uthappa : 2027 वर्ल्ड कप के लिए उथप्पा ने चुनी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी को जगह; ईशान किशन बाहर

Uthappa – आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 के लिए अभी काफी समय बाकी है, लेकिन भारतीय टीम को लेकर चर्चा शुरू हो चुकी ...

England vs Pakistan
|

England vs Pakistan : 20 साल बाद हुआ कमाल, रॉबिन्सन-टंग ने 5-5 विकेट लिए तो गेंद के कराए दो टुकड़े

England vs Pakistan – पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में खेला जा ...

IND vs SL
|

IND vs SL : कुलदीप यादव को ड्रॉप करने की मांग पर अश्विन ने दिया जवाब, बोले- गलती खिलाड़ी की नहीं, इस्तेमाल सही नहीं हुआ

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव को ज्यादा गेंदबाजी करने का ...

ENG vs PAK
|

ENG vs PAK : रॉबिन्सन-टंग ने रचा इतिहास, बैक-टू-बैक गेंदों पर पूरे किए 5 विकेट हॉल; 149 साल में पहली बार हुआ ऐसा

ENG vs PAK – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेला जा ...