IND vs AUS 3rd T20 Toss Update: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, क्या सीरीज पर कब्जा कर पाएगी टीम इंडिया

Pranjal Srivastava
Published On:
IND vs AUS 3rd T20 Toss Update

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 5 टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला आज मंगलवार यानी 28 नवंबर को गुवाहाटी के Barsapara Cricket Stadium में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इस सीरीज में टीम इंडिया ने पहले ही शुरुआती 2 मुकाबले जीतकर 2-0 की बढ़त बना रखी है।

ऐसे में आज का ये मुकाबला बेहद अहम होने वाला है, क्योंकि जहां आज के मुकाबले को जीतकर भारतीय टीम जीत की हैट्रिक के साथ सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वहीं दूसरी तरफ कंगारू टीम इस मैच को जीतकर सीरीज हाथ से जाने से बचाने की कोशिश करती नजर आएगी। इस बीच इस मैच का टॉस भी हो चुका है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

गुवाहाटी की पिच पर होगी रनों की बरसात

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम की पिच की बात करें तो यहां कि पिच बल्लेबाजों के लिए परफेक्ट मानी जाती है और यहां हाईस्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं। बता दें कि यहां ओस फैक्टर की वजह से गेंदबाजोें को काफी मुश्किलें होने वाली है, जिसका फायदा बल्लेबाजों को मिलेगा।

यहां अबतक महज 3 इंटरनेशनल टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से पहला ही मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुआ था। इस मैच में भारतीय टीम को कंगारुओ ने 8 विकेट से मात दी थी। इसके बाद दूसरा मुकाबला बेनतीजा रहा था और तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 16 रनों से मात दी थी।

ओस बनेगी मुसीबत

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार 28 नवंबर को गुवाहाटी में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि इस दौरान सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहने की संभवना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को गुवाहाटी का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। वहीं ओस के कारण इस पिच पर दूसरी पारी में गेंदबाजी कर पाना बेहद ही मुश्किल होने वाला है।

IND vs AUS 3rd T20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

यशस्वी जायसवाल, रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, मुकेश कुमार, रवि बिश्नोई, आवेश खान/अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।

IND vs AUS 3rd T20 के लिए ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग 11

स्टीव स्मिथ, मैट शार्ट, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (कप्तान और विकेट कीपर), सीन एबॉट, नैथन एलिस, एडम जाम्पा, तनवीर सांघा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

ICC Test
|

ICC Test : मिचेल स्टार्क ने जसप्रीत बुमराह से छीना नंबर-1 का ताज, ऋषभ पंत की टॉप-10 में एंट्री

ICC Test – इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को पुरुष टेस्ट खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। सबसे बड़ा बदलाव गेंदबाजों ...

Jadeja DRS
|

Jadeja DRS : रविंद्र जडेजा के DRS कॉल पर उठे सवाल, 22 रिव्यू में थर्ड अंपायर ने एक बार भी नहीं बदला फैसला

Jadeja DRS – रविंद्र जडेजा टेस्ट क्रिकेट में अपनी सटीक गेंदबाजी और शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। लेकिन DRS को लेकर ...

Jaiswal
|

Jaiswal : पुजारा और सबा करीम ने लगाई फटकार, बोले- क्रिकेट में ऐसी हरकत की जरूरत नहीं

Jaiswal – भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल और श्रीलंकाई तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो के बीच मैदान पर ...

Ishan Kishan
|

Ishan Kishan : ईशान किशन की टेस्ट टीम में वापसी पर नजर, बोले- ‘शत प्रतिशत, मुझे रेड-बॉल क्रिकेट पसंद है’

Ishan Kishan – स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन एक बार फिर भारतीय टेस्ट टीम में वापसी का सपना देख रहे हैं। वनडे और टी20 इंटरनेशनल ...

Vaibhav
|

Vaibhav : राहुल द्रविड़ ने बताया टेस्ट टीम में एंट्री का रास्ता, लेकिन शेड्यूल बन सकता है बड़ी रुकावट

Vaibhav – युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने बेहद कम उम्र में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में अलग पहचान बना ली है। आईपीएल ...

IND vs SL
|

IND vs SL : सोनल दिनुषा ने दिग्गजों को पछाड़ा, भारत के खिलाफ दो शतक लगाने वाले पहले श्रीलंकाई बने

IND vs SL – भारत के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका के लोअर मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सोनल दिनुषा ने शानदार शतक लगाकर इतिहास रच ...