IND vs AUS 3rd T20: मैक्सवेल ने फेरा टीम इंडिया की उम्मीदों पर पानी, शतक के साथ कंगारू टीम को दिलाई पहली जीत

Ankit Singh
Published On:
IND vs AUS 3rd T20

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला बीते दिन मंगलवार यानी 28 नवंबर को गुवाहाटी के Barsapara Cricket Stadium में खेला गया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के हाथों भारत को इस सीरीज की पहली हार का सामना करना पड़ा।

इस मैच में भारत ने कंगारू टीम के सामने 223 रनों का रनों का विशालकाय लक्ष्य रखा, लेकिन इसके बावजूद Glenn Maxwell ने शतकीय पारी खेलते हुए भारतीय टीम की उम्मीदों पर पानी फेर दिया और टीम इंडिया को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

Ruturaj Gaikwad ने जड़ा टी20 करियर का पहला शतक

इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने 223 रनों का लक्ष्य रखा था और इसका पूरा श्रेय Ruturaj Gaikwad को जाता है, जिन्होंने ओपनिंग से ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अपने टी20 करियर का पहला शतक जड़ दिया।

इस दौरान गायकवाड़ ने महज 57 गेंदों में 123 रनों की पारी खेली, जिसमें 13 चौके और 7 छक्के भी शामिल थे। वहीं इसके अलावा Suryakumar Yadav ने 29 गेंदों पर 39 जबकि Tilak Verma ने 24 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली।

Glenn Maxwell ने शतक के साथ कंगारू टीम को दिलाई जीत

बता दें कि इस मैच की शुरूआत से ही फैंस को पूरा भरोसा था कि भारत की जीत पक्की है, लेकिन जैसे-जैसे कंगारू टीम की बल्लेबाजी होती गई, फैंस की चिंता बढ़ती गई। वहीं इसके अलावा Glenn Maxwell ने गायकवाड़ की मेहनत पर पानी फेर दिया और शतकीय पारी के साथ कंगारू टीम को जीत दिला दी।

इस मुकाबले में मैक्सवेल ने 48 गेंदों पर 8 चौके और 8 छक्कों की बदौलत 104 रनों की पारी खेली। इस जीत के साथ अब कंगारू टीम सीरीज में 2-1 पर पहुंच गई है। ऐसे में अब आने वाला मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...