एक बार फिर टीम इंडिया का हेड कोच बनने के बाद Rahul Dravid ने BCCI का किया धन्यवाद, टीम से किया खास वादा

Pranjal Srivastava
Published On:
Rahul Dravid

BCCI ने एक बार फिर Rahul Dravid को भारतीय टीम के हेड कोच के रुप में नियुक्त करने का फैसला कर लिया है। विश्व कप 2023 के बाद हेड कोच के रुप में राहुल का कार्यकाल समाप्त हो गया था, लेकिन BCCI ने एक बार फिर उन्हें ही टीम की जिम्मेदारी देने का फैसला कर लिया है।

वहीं राहुल के साथ ही बीसीसीआई ने तमाम स्टाफ मेंबर्स का कार्यकाल भी बढ़ा दिया है। ऐसे में इस फैसले के बाद राहुल द्रविड़ का पहला बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने BCCI को धन्यवाद कहा है और साथ ही टीम इंडिया से एक खास वादा भी किया है।

Rahul Dravid ने दोबारा हेड कोच बनने को लेकर क्या कहा?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राहुल द्रविड़ ने एक बार फिर टीम इंडिया का हेड कोच बनने को लेकर बयान देते हुए कहा कि, “टीम इंडिया के साथ पिछले दो साल पूरी तरह से यादगार रहे हैं। साथ में, हमने उतार-चढ़ाव देखे हैं, और इस पूरी यात्रा के दौरान, समूह के भीतर समर्थन और सौहार्द अभूतपूर्व रहा है। हमने जो संस्कृति स्थापित की है, उस पर मुझे वास्तव में गर्व है।”

राहुल ने आगे कहा कि, “ड्रेसिंग रूम। यह एक ऐसी संस्कृति है जो लचीली बनी रहती है, चाहे विजय के क्षण हों या प्रतिकूल परिस्थिति। हमारी टीम के पास जो कौशल और प्रतिभा है वह अभूतपूर्व है, और हमने जिस चीज पर जोर दिया है वह सही प्रक्रिया का पालन करना और अपनी तैयारियों पर कायम रहना है, जो कि रही है समग्र परिणाम पर सीधा प्रभाव।”

Rahul Dravid ने BCCI का किया धन्यवाद

बता दें कि इसके आगे राहुल द्रविड़ ने इस जिम्मेदारी को एक बार फिर देने के लिए BCCI का धन्यवाद करते हुए कहा है कि, “मैं बीसीसीआई और पदाधिकारियों को मुझ पर भरोसा रखने, मेरे दृष्टिकोण का समर्थन करने और इस अवधि के दौरान समर्थन प्रदान करने के लिए धन्यवाद देता हूं। इस भूमिका की माँगों के कारण घर से काफी दूर समय बिताना पड़ता है, और मैं अपने परिवार के त्याग और समर्थन की गहराई से सराहना करता हूँ। पर्दे के पीछे उनकी महत्वपूर्ण भूमिका अमूल्य रही है। जैसा कि हम विश्व कप के बाद नई चुनौतियों को स्वीकार करते हैं, हम उत्कृष्टता की खोज के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...