“बाबर की पोजीशन से कोई पंगा नहीं लेगा”, क्या Babar Azam से डरते हैं Pakistan Team के नए कप्तान? जानें क्या है पूरा मामला

Ankit Singh
Published On:
Pakistan Team

विश्व कप 2023 में खराब प्रदर्शन के बाद से ही पाकिस्तान टीम में उथल-पुथल मची हुई है। टीम में एक के बाद एक हो रहे बदलाव से सभी हैरान हैं। पहले तो विश्व कप से बाहर होकर पाकिस्तान लौटते ही Babar Azam ने कप्तानी को अलविदा कह दिया, जिसके बाद Pakistan Team को 2 नए कप्तान मिले। जहां टी20 और वनडे की कप्तानी Shaheen Shah Afridi को दी गई, तो वहीं टेस्ट की अगुवाई Shan Masood के हाथों में रही।

ऐसे में अब पाकिस्तान को जल्द ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलना है, जिसके लिए पाक टीम ने अपनी तैयारियां भी पूरी कर ली है। वहीं इस दौरे पर रवाना होने से पहले कप्तान शान मसूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने ना सिर्फ अपने खिलाड़ियों के बारे में बात की, बल्कि ये जिक्र भी किया कि पाक टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम इस दौरे पर किस पोजीशन पर बल्लेबाजी करेंगे।

Shan Masood ने प्लेइंग पोजीशन को लेकर क्या कहा?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने से पहले शान मसूद ने खिलाड़ियों के पोजीशन पर बात करते हुए कहा कि,  ‘पाकिस्तान के लिए इमाम उल हक और अब्दुला शफीक ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। पिछले एक साल से ये दोनों खिलाड़ी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। आगामी दौरे पर हम इसी सलामी जोड़ी के साथ मैदान में उतरेंगे।’

इसके साथ ही मसूद ने अपने प्लेइंग पोजीशन का जिक्र करते हुए कहा कि, ‘पिछले कुछ मुकाबलों से मैं तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए उतर रहा हूं। मैं इंटरनेशनल और डोमेस्टिक क्रिकेट दोनों जगहों पर इसी क्रम पर बल्लेबाजी कर रहा हूं, तो आगे भी मैं इसी क्रम पर बल्लेबाजी करूंगा।’

वहीं इस दौरान जब नवनियुक्त कप्तान से Babar Azam की पोजीशन के बारे में सवाल किया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि, ‘बाबर आजम हमारी टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं और उनके बल्लेबाजी पोजिशन (नंबर 4) से कोई पंगा नहीं लेगा। यही हमारा प्लान है। आप अपने बेस्ट खिलाड़ियो के इर्द-गिर्द ही अपने प्लान बनाते हैं।’

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

Rahul Dravid
|

Rahul Dravid : विराट-पोंटिंग नहीं, इस कप्तान को द्रविड़ ने बताया अपना बेस्ट; धोनी ने जीती बाजी

Rahul Dravid – इंटरनेशनल क्रिकेट के महान कप्तानों की बात हो तो क्लाइव लॉयड, कपिल देव, इमरान खान, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, विराट कोहली ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर आजम ने रचा इतिहास, WTC में 2000 रन बनाने वाले चौथे कप्तान बने

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान ...

IND vs AFG T20
|

IND vs AFG T20 : ईशान किशन को नेट्स में लगी चोट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

IND vs AFG T20 – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ...

PCB
|

PAK vs SL : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, भारत से होगा एशिया कप फाइनल

PAK vs SL – महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह ...

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...