T20 World Cup 2024: “रोहित और विराट की जगह टी20 वर्ल्ड कप में…”, इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी ने किया बड़ा दावा

Pranjal Srivastava
Published On:
T20 World Cup 2024

भारतीय टीम फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलने में व्यस्त है। हालांकि इसके बाद ही 10 दिसंबर से ब्लू टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी 3 टी20 मैचों की सीरीज की शुरूआत करनी है, जिसके लिए कभी भी प्लेइंग स्कवॉड का ऐलान हो सकता है। वहीं इस दौरान T20 World Cup 2024 को लेकर भी चर्चा जोरों पर है।

हालांकि इस बीच Rohit Sharma और Virat Kohli के इस मेगाटूर्नामेंट में खेल पाने को लेकर संदेह जारी है, क्योंकि दोनों ही खिलाड़ियों ने वनडे विश्व कप 2023 में हार के बाद से ही टी20 और वनडे क्रिकेट से दूरी बना रखी है। ऐसे में दोनों खिलाड़ी टी20 विश्व कप का हिस्सा बनेंगे या नहीं, इसे लेकर लगातार प्रश्न और जवाबों का दौर जारी है। इस बीच इंग्लैंड के एक दिग्गज खिलाड़ी ने विराट और रोहित को लेकर बड़ा दावा कर दिया है।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने किया बड़ा दावा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विराट और रोहित के टी20 विश्व कप में खेलने को लेकर अटकलों के बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान Kevien Pieterson ने बड़ा दावा कर दिया है। दरअसल, पीटरसन ने कहा है कि, उन्हें लगता है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा में अभी भी दम बाकी है। उन्होंने कहा कि, ‘रोहित और विराट की जगह टी20 वर्ल्ड कप 2024 में हर हाल में बनती है। ये दोनों भारतीय क्रिकेट के शानदार खिलाड़ी हैं और आपको इन दोनों को इज्जत देनी होगी।’

ODI वर्ल्ड कप 2023 में विराट और रोहित ने किया था शानदार प्रदर्शन

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ही विश्व कप 2023 में हार के बाद से ही उदास हुए पड़े हैं और हो भी क्यों ना। दोनों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान कड़ी मेहनत जो की थी। बता दें कि इस टूर्नामेंट के दौरान जहां Virat Kohli ने कुल 11 मैचों में 95.62 का धमाकेदार औसत से 765 रन बनाए थे, जिसमें 3 शतक और 6 अर्धशतक शामिल थे। तो वहीं दूसरी तरफ कप्तान Rohit Sharma ने 11 मैचों में 54.27 की औसत से 1 शतक और 3 अर्धशतक के साथ कुल 597 रन बनाए थे।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...