“फूट-फूटकर रोए थे विराट और रोहित”, ODI World Cup 2023 के फाइनल में हार के बाद ड्रेसिंग रुम की कहानी, स्टार खिलाड़ी की जुबानी

Pranjal Srivastava
Published On:
ODI World Cup 2023

वनडे विश्व कप 2023 के दौरान सभी मैचों में शानदार प्रदर्शन और अजेय रहने के बावजूद भारतीय टीम को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद स्टेडियम में और देशभर में मौजूद करोड़ों भारतीय फैंस मायूस हो गए थे और कईयों के तो आंसू छलक पड़े थे। हालांकि वो सिर्फ अकेले नहीं थे, जो भारत की हार के बाद रोए थे, बल्कि ड्रेसिंग रुम में खिलाड़ियों का हाल भी कुछ ऐसा ही था।

खासकर Virat Kohli और Rohit Sharma पर इस हार का सबसे बुरा असर पड़ा था और यही कारण है कि वो इस हार के बाद ड्रेसिंग रुम में फूट-फूटकर रोए थे। हार के बाद मैदान से जाते समय रोहित और विराट के रोने की तस्वीरें तक सामने आई थी, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही थीं, लेकिन अब टीम के स्टार खिलाड़ी ने खुद खुलासा किया है कि उस समय ड्रेसिंग रुम में जाने के बाद खिलाड़ियों का क्या हाल था।

“फूट-फूटकर रोए थे विराट और रोहित!”

विश्व कप 2023 के दौरान टीम इंडिया के स्कवॉड का हिस्सा R Ashwin भी थे। भले ही उन्हें किसी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने टीम की खुशी और गम दोनों शेयर किए। ऐसे में उन्होंने अब भारत के फाइनल में हार के बाद ड्रेसिंग रूम के अंदर का माहौल बताया है। बता दें कि इस दौरान आर अश्विन ने कहा है कि, “टीम का हर खिलाड़ी नम आंखों के साथ वहां मौजूद था। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी विराट कोहली फूट-फूट कर रहो रहे थे। पूरा ड्रेसिंग रूम आंसुओं के सैलाब में डूब गया था। पूरा माहौल गमजदा था। विराट और रोहित के दिल का दर्द उनकी आंखों से आंसुओं के रूप में बाहर आ रहा था। दोनों के दिल में दर्द इस ओर इशारा कर रहा था कि शायद ही वह अब दोबारा इस ट्रॉफी को जीतने के इतने करीब पहुंच पाएंगे।”

Ashwin ने कही ये बात

आपको बता दें कि अश्विन ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि, “हां हमें दर्द महसूस हुआ। रोहित और विराट रो रहे थे। ये देखकर बहुत बुरा लग रहा था। ऐसा नहीं होना चाहिए था। यह टीम एक अनुभवी टीम थी, हर कोई जानता था कि क्या करना है। मुझे लगता है कि टीम के दो स्वाभाविक लीडर्स ने टीम को स्पेस देकर ऐसा माहौल बनाया था।”

अश्विन ने की रोहित शर्मा की तारीफ

बता दें कि अपने इस बयान के आखिर में रविचंद्रन अश्विन ने बतौर कप्तान रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की। उन्होंने धोनी को जहां एक अच्छा कप्तान बताया, तो वहीं रोहित को एक अच्छा कप्तान होने के साथ एक अच्छा इंसान भी बताया। दरअसल, अश्विन ने कहा कि, “हर कोई कहेगा कि एमएस धोनी बेस्ट कप्तानों में से एक हैं लेकिन रोहित शर्मा एक बेहतरीन इंसान हैं। वह टीम के हर खिलाड़ी को समझते हैं, वह जानते हैं कि किसे क्या पसंद है और क्या नापसंद। वह हर खिलाड़ी को व्यक्तिगत रूप से जानते हैं। रोहित नींद छोड़कर मीटिंग्स में आने के लिए सबसे आगे रहते हैं। उन्हें पता है कि किसे कैसे समझाना है। वह भारतीय क्रिकेट में उन्नति का एक अलग स्तर लाए हैं।”

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Duleep Trophy 2026
|

Duleep Trophy 2026 : 14 साल बाद फाइनल में पहुंचा East Zone, मुकेश-शमी के कहर के बीच वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल

Duleep Trophy 2026 – ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में धमाकेदार अंदाज में जगह बना ली है। मंगलवार को खेले गए ...

IND W vs HKC W
|

IND W vs HKC W : स्मृति मंधाना के तूफानी शतक के बाद गेंदबाजों का कहर, भारत ने हांगकांग को 137 रन से रौंदा

IND W vs HKC W – महिला एशिया कप 2026 के सातवें मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हांगकांग को एकतरफा अंदाज में ...

Asia Cup 2026
|

Asia Cup 2026 : स्मृति के तूफान के बाद गेंदबाजों का कहर, भारत ने हॉन्ग कॉन्ग को 137 रन से रौंदा

Asia Cup 2026 – भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ अपनी ...

Smriti Mandhana Record
|

Smriti Mandhana Record : सचिन तेंदुलकर के क्लब में पहुंचीं स्मृति मंधाना, 124 रन की पारी से बनाए दो वर्ल्ड रिकॉर्ड

Smriti Mandhana Record – भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 3 सितंबर 2026 की रात ऐसा इतिहास रच दिया, जिसका सपना ...

CPL
|

CPL : 39 गेंदों में शतक ठोककर Dasun Shanaka ने रचा इतिहास, Russell समेत इन दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ा

CPL – कैरेबियन प्रीमियर लीग यानी CPL के इतिहास में पहली बार किसी बल्लेबाज ने 40 से कम गेंदों में शतक जड़ दिया है। ...

BCCI
|

BCCI : बड़ी बैठक से Ajit Agarkar रहे गायब, बढ़ी हलचल; क्या Chief Selector को मिलेगा एक्सटेंशन?

BCCI – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की 3 सितंबर को हुई हाई-लेवल मीटिंग में भारतीय क्रिकेट से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा ...