IND vs AUS 4TH T20: गायकवाड़ ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, राहुल का महारिकॉर्ड तोड़ बन गए इस मामले में नंबर 1

Pranjal Srivastava
Published On:
IND vs AUS 4th T20

शुक्रवार को रायपुर में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 टी20 मैचोें की सीरीज का चौथा मुकाबला खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने 20 रनों से जीत दर्ज की और इसके साथ ही अब इस सीरीज पर 3-1 से भारतीय टीम का कब्जा हो गया है। इस मैच में Ruturaj Gaikwad ने 28 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 32 रनों की पारी खेली और इसके साथ ही उन्होंने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है।

दरअसल, वह टी20 फॉर्मेट में सबसे तेज 4,000 रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इस मुकाबले से पहले गायकवाड़ को इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए महज 7 रनों की ही दरकार थी, जो उन्होंने आसानी से पूरा कर लिया है। वहीं ऐसा करते हुए उन्होंने KL Rahul के महारिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है और टी20 में सबसे तेज 4000 रन पूरे करने के मामले में नंबर 1 भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

Ruturaj Gaikwad बनें टी20 में सबसे तेज 4000 रन पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाज

बता दें कि गायकवाड़ ने ये उपलब्धि अपने टी20 इंटरनेशनल करियर के 116वें मुकाबले में हासिल की है। इससे पहले ये रिकॉर्ड भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर और बल्लेबाज KL Rahul के नाम दर्ज था, जिन्होंने इस उपलब्धि को पाने के लिए 117 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले थे। ऐसे में अब वो इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। वहीं तीसरे नंबर पर Virat Kohli का नाम काबिज है, जिन्होंने 138 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 4000 रन पूरे किए थे।

ऐसा करने वाले विश्व के चौथे खिलाड़ी बनें Ruturaj Gaikwad

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गायकवाड़ टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 4000 रन पूरे करने वाले नंबर 1 बल्लेबाज तो बन ही गए हैं। साथ ही वो ऐसा करने वाले दुनिया के चौथेे खिलाड़ी बन गए हैं। गायकवाड़ टी20 फॉर्मेट में सबसे तेज 4000 रन बनाने वाले दुनिया के संयुक्त रूप से चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उनके साथ न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज Devon Conway का नाम भी काबिज हैं, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 4000 रन पूरा करने के लिए 116 टी20 मैचों का सहारा लिया।

इसके अलावा इस लिस्ट में टॉप नंबर पर वेस्टइंडीज के विस्फोटक पूर्व बल्लेबाज Chris Gayle का नाम आता है, जिन्होंने महज 107 मैचों में ये उपलब्धि हासिल कर ली थी। इसके बाद दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के शॉन मार्श, जिन्होंने 113 पारियों में 4000 रन पूरे किए थे। साथ ही तीसरे नंबर पर Babar Azam का नाम आता है, जिन्होंने 115 टी20 पारियों में 4000 रन पूरे किए थे।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...