IPL 2024 Auction के लिए कुल 1166 भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों ने किया रेजिस्टर, यहां देखें पूरी लिस्ट

Ankit Singh
Published On:
IPL 2024 Auction

IPL 2024 का रोमांच अभी से ही चरम पर है। इसके आगामी टूर्नामेंट का ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में होना है। वहीं इससे पहले सभी 10 टीमों ने अपने स्कवॉड में रिटेंशन और रिलीज की प्रक्रिया भी पूरी कर ली है और इसी कड़ी में खिलाड़ियों ने आगामी सीजन के लिए रजिस्ट्रेशन भी पूरा कर लिया है।

खास बात तो यह है कि आईपीएल के आगामी सीजन के लिए कुल 1166 खिलाड़ियों ने रजिस्टर किया है, जिसमें जहां Mitchell Starc, Travis Head, Patt और Mitchell Marsh जैसे कुछ स्टार और दिग्गज खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं, तो वहीं न्यूजीलैंड के युवा ऑलराउंडर Rachin Ravindra ने भी आईपीएल के आगामी सीजन के लिए रजिस्ट्रेशन भरा है।

8 साल बाद Mitchell Starc की वापसी, Jofra Archer आउट

बता दें कि Mitchell Starc बीते कई सालों से आईपीएल का हिस्सा नहीं रहे हैं, लेकिन आगामी सीजन के लिए वो पूरे 8 साल बाद फिर वापसी कर रहे हैं। आखिरी बार उन्होंने Royal Challengers Bangalore यानी RCB की तरफ से आईपीएल खेला था।

वहीं दूसरी तरफ Jofra Archer, जो चोट के कारण पिछले सीजन का कोई मैच नहीं खेल पाए थे। वहीं आगामी सीजन से पहले उन्हें Mumbai Indians ने रिलीज कर दिया है और इस बार उन्होंने इस बार रजिस्ट्रेशन भी नहीं कराया है। रिपोर्ट्स का कहना है कि आर्चर अबतक फिट नहीं हो पाए हैं और इसी वजह से उन्होंने आईपीएल से अपना नाम वापस ले लिया है।

Travis Head की भी होगी वापसी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले आईपीएल सीजन में कंगारू टीम के स्टार बल्लेबाज Travis Head अपनी शादी के कारण आईपीएल का हिस्सा नहीं बन पाए थे। हालांकि इस बार उन्होंने भी रजिस्ट्रेशन किया है और इस बारे में उनका कहना है कि, “पिछले साल शादी के कारण मेरे लिए समय थोड़ा सीमित हो गया था। मैं इस साल खुद को इसमें शामिल करूंगा और उम्मीद है कि मुझे चुना जाएगा और मौका मिलेगा।”

यहां देखें IPL 2024 के सभी खिलाड़ियों की लिस्ट –

  • 830 भारतीय
  • 336 विदेशी खिलाड़ी
  • 909 अनकैप्ड
  • 212 कैप्ड
  • 45 एसोसिएट खिलाड़ी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आईपीएल 2024 के लिए 212 कैप्ड खिलाड़ियों में से महज 4 खिलाड़ी ही भारतीय हैं। दरअसल वे चारों खिलाड़ी हैं – हर्षल पटेल, उमेश यादव, केदार जाधव और शार्दुल ठाकुर। रिटेंशन और रिलीज की प्रक्रिया के साथ ही चारों खिलाड़ियों को उनकी टीमों द्वारा रिलीज कर दिया गया था। हालांकि आगामी सीजन के लिए इन चारों खिलाड़ियों पर बोली लगेगी और उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए होगा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

Duleep Trophy 2026
|

Duleep Trophy 2026 : 14 साल बाद फाइनल में पहुंचा East Zone, मुकेश-शमी के कहर के बीच वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल

Duleep Trophy 2026 – ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में धमाकेदार अंदाज में जगह बना ली है। मंगलवार को खेले गए ...

IND W vs HKC W
|

IND W vs HKC W : स्मृति मंधाना के तूफानी शतक के बाद गेंदबाजों का कहर, भारत ने हांगकांग को 137 रन से रौंदा

IND W vs HKC W – महिला एशिया कप 2026 के सातवें मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हांगकांग को एकतरफा अंदाज में ...

Asia Cup 2026
|

Asia Cup 2026 : स्मृति के तूफान के बाद गेंदबाजों का कहर, भारत ने हॉन्ग कॉन्ग को 137 रन से रौंदा

Asia Cup 2026 – भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ अपनी ...

Smriti Mandhana Record
|

Smriti Mandhana Record : सचिन तेंदुलकर के क्लब में पहुंचीं स्मृति मंधाना, 124 रन की पारी से बनाए दो वर्ल्ड रिकॉर्ड

Smriti Mandhana Record – भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 3 सितंबर 2026 की रात ऐसा इतिहास रच दिया, जिसका सपना ...

CPL
|

CPL : 39 गेंदों में शतक ठोककर Dasun Shanaka ने रचा इतिहास, Russell समेत इन दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ा

CPL – कैरेबियन प्रीमियर लीग यानी CPL के इतिहास में पहली बार किसी बल्लेबाज ने 40 से कम गेंदों में शतक जड़ दिया है। ...

BCCI
|

BCCI : बड़ी बैठक से Ajit Agarkar रहे गायब, बढ़ी हलचल; क्या Chief Selector को मिलेगा एक्सटेंशन?

BCCI – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की 3 सितंबर को हुई हाई-लेवल मीटिंग में भारतीय क्रिकेट से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा ...