BAN vs NZ: बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रच दिया इतिहास, 150 रनों से दी कीवी टीम को मात

Pranjal Srivastava
Published On:
BAN vs NZ

बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला समाप्त हो चुका है, जिसमें बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को हराकर इतिहास रच दिया है। दरअसल, इस मुकाबले में बांग्लादेश ने 150 रनों से कीवी टीम को मात दे दी है। दरअसल, ये पहली बार है जब बांग्लादेश ने होम ग्राउंड पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में जीत दर्ज की है।

दोनों पारियों में बांग्लादेश का पलड़ा रहा भारी

आपको बता दें कि इस मैच की शुरूआत से ही बांग्लादेश की टीम न्यूजीलैंड पर भारी पड़ती नजर आ रही थी। इस मुकबाले में बांग्लादेश की टीम ने पहली इनिंग में 310 रन बनाए। इस दौरान बांग्लादेश की तरफ से ओपनिंग करते हुए Mahmudul Hasan Joy ने 86 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। वहीं इसके जवाब में पहली इनिंग में न्यूजीलैंड की टीम ने 317 रनों के साथ महज 7 रनों की बढ़त ली। इस दौरान कीवी टीम के कप्तान Kane Williamson ने 104 रनों की शतकीय पारी खेली थी।

दूसरी पारी में फ्लॉप रहे कीवी बल्लेबाज

बता दें कि दूसरी पारी में बांग्लादेश की टीम ने 338 रन बनाए, जिसमें Nazmul Hossain Shanto की शतकीय पारी भी शामिल थी। इस दौरान शांतो ने 105 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया था। वहीं इसके जवाब में कीवी टीम को जीत के लिए महज 331 रनों की जरुरत थी, लेकिन कीवी बल्लेबाज दूसरी पारी में पूरी तरह से फ्लॉप रहे और पूरी न्यूजीलैंड टीम महज 181 रनों पर ही ढेर हो गई।

Taijul Islam ने लिया 10 विकेट हॉल

बता दें कि इस मैच में सबसे सफल गेंदबाज रहे बांग्लादेश के Taijul Islam, जिन्होंने दोनों पारियों में कुल 10 विकेट हासिल किए। बता दें कि इस्लाम ने जहां पहली पारी में 4 सफलता हासिल की थी, तो वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 6 कीवी बल्लेबाजों को ढेर किया। ऐसे में बांग्लादेश ने इस मैच को 150 रनों से जीत लिया। वहीं अब बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच 6 दिसंबर से शुरू होने वाला है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Kapil Dev
|

Kapil Dev : कपिल देव ने इमरान खान के लिए उठाई आवाज, बोले- हर कैदी को मिलनी चाहिए मानवीय सुविधाएं

Kapil Dev – भारत के महान क्रिकेटर और पूर्व कप्तान कपिल देव ने पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री और विश्व कप विजेता ...

T20 Tri-Series
|

T20 Tri-Series : त्रिकोणीय T20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे की टीम घोषित, सिकंदर रजा संभालेंगे कप्तानी

T20 Tri-Series – जिम्बाब्वे ने दक्षिण अफ्रीका और मेजबान नामीबिया के खिलाफ होने वाली आगामी टी20 अंतरराष्ट्रीय त्रिकोणीय सीरीज के लिए अपनी 15 सदस्यीय ...

Duleep Trophy
|

Duleep Trophy : शाहबाज अहमद का दलीप ट्रॉफी में तूफानी प्रदर्शन, 167 रन के बाद 3 विकेट

Duleep Trophy – भारतीय टीम से बाहर चल रहे ऑलराउंडर शाहबाज अहमद ने दलीप ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए अपनी ...

Tendulkar
|

Tendulkar : सचिन तेंदुलकर के नाम से वायरल हुई 2027 वर्ल्ड कप की फर्जी टीम, आकाश चोपड़ा ने खोली पोल

Tendulkar – 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों को लेकर क्रिकेट जगत में अभी से चर्चा शुरू हो गई है। दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और ...

Jurel
|

Jurel : ध्रुव जुरेल ने 99 से 100 तक पहुंचने में खेलीं 13 गेंदें, अश्विन-मुरली विजय की खास लिस्ट में बनाई जगह

Jurel – भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन ध्रुव जुरेल ने शानदार शतकीय पारी ...

BCCI
|

BCCI : युवा खिलाड़ियों पर BCCI का बड़ा फैसला, सट्टेबाजी और फिक्सिंग से बचाने की होगी जिम्मेदारी

BCCI – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई अपनी नई जूनियर क्रिकेट चयनसमिति को सिर्फ खिलाड़ियों के चयन तक सीमित नहीं रखना चाहता। नई ...