PCB के एक फैसले पर कुछ यूं भड़के रमीज रजा… कर दी सारी हदें पार, गालियों की भाषा पर उतरे पूर्व अध्यक्ष

Pranjal Srivastava
Published On:
PCB

Pakistan Cricket Board यानी PCB आए दिन अपने फैसलों को लेकर किसी ना किसी नए पचड़े में फंसा ही रहा है। बोर्ड पर वैसे ही मनमानी करने का आरोप लगता रहा है और ऐसा ही एक बार फिर हुआ है। दरअसल, PCB के एक फैसले को लेकर बवाल मच गया है और इस बार तो Ramiz Raza ने बदतमीजी की सारी हदें ही पार कर दी हैं। दरअसल, PCB के फैसले पर रजा कुछ यूं भड़कें हैं कि उन्होंने बोर्ड को जमकर गालियां दी हैं।

बता दें कि हाल ही में PCB ने कामरान अकमल, राव इफ्तिखार अंजुम और सलमान बट को नव नियुक्त मुख्य चयनकर्ता वहाब रियाज के सलाहकार सदस्य के रूप में नियुक्त किया है। इस फैैसले के अमल में आने के बाद से ही बोर्ड की जमकर आलोचना की जा रही है। दरअसल, बोर्ड के इस फैसले से कई लोग नाखुश हैं, जिसमें एक नाम पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष Ramiz Raza का भी है।

PCB के फैसले पर आग बबूला हुए Ramiz Raza

आपकी जानकारी के लिए बता देें कि हाल ही में पीसीबी ने एक जानकारी साझा करते हुए बताया था कि, ‘तीनों पूर्व क्रिकेटरों (अकमल, अंजुम और बट) ने तत्काल प्रभाव से चयन पैनल में अपनी जिम्मेदारियां संभाल ली हैं। मुख्य चयनकर्ता वहाब रियाज के सलाहकार सदस्यों के रूप में उनका पहला कार्यभार न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले पांच मैचों की टी20 सीरीज होगी। यह सीरीज ऑस्ट्रेलियाई दौरे के बाद नए साल में 12 जनवरी से शुरू होगी।’

बोर्ड का ये फैसला सुन रमीज रजा आग बबूला हो उठे और क्रिकबज से इस मामले पर बातचीत के दौरान उन्होंने बोर्ड की जमकर क्लास लगाई। रजा ने कहा कि, ‘ऐसी चयन समिति का होना पागलपन है, जिसमें एक ऐसा सदस्य शामिल है जिसके फैसले को पुत्रवत स्नेह जैसा कहा जा सकता है और दूसरा जो मैच फिक्सिंग के लिए जेल की सजा काट चूका है।’

हमेशा से दागी खिलाड़ियों के खिलाफ रहे हैं Ramiz Raza

बता दें कि रमीज रजा हमेशा से ही दागी खिलाड़ियों के खिलाफ रहे हैं। वो आए दिन दागी खिलाड़ियों की क्लास लगाते नजर आते हैं। इससे पहले जब मोहम्मद आमिर को तब भी उन्होंने बोर्ड को फटकार लगाई थी। आमिर की वापसी पर रजा ने कहा था कि, ‘अगर आप मुझसे पूछते हैं तो मैं कहूंगा उन्हें अपनी किराए की दुकान खोलनी चाहिए। मेरे हिसाब से बड़े खिलाड़ियों को अगर आप रियायत देते हो तो पाकिस्तान क्रिकेट को केवल नुकसान होता है।’

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Rahul Dravid
|

Rahul Dravid : विराट-पोंटिंग नहीं, इस कप्तान को द्रविड़ ने बताया अपना बेस्ट; धोनी ने जीती बाजी

Rahul Dravid – इंटरनेशनल क्रिकेट के महान कप्तानों की बात हो तो क्लाइव लॉयड, कपिल देव, इमरान खान, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, विराट कोहली ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर आजम ने रचा इतिहास, WTC में 2000 रन बनाने वाले चौथे कप्तान बने

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान ...

IND vs AFG T20
|

IND vs AFG T20 : ईशान किशन को नेट्स में लगी चोट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

IND vs AFG T20 – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ...

PCB
|

PAK vs SL : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, भारत से होगा एशिया कप फाइनल

PAK vs SL – महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह ...

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...