IND vs AUS 5th T20: टीम इंडिया ने कंगारुओं का काटा पत्ता, 4-0 से हराकर भेजा घर वापस

Ankit Singh
Published On:
IND vs AUS 5th T20

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए 5 टी20 मैचों की सीरीज में Team India की विजय हुई है और आखिरकार बीते दिन रविवार को सीरीज के आखिरी मुकाबले में भी ब्लू टीम ने कंगारुओं को 6 रन से मात देकर घर वापस भेज दिया है।

इस मैच में भारतीय टीम की बल्लेबाजी तो कुछ ज्यादा खास रही नहीं थी, लेकिन इसके बावजूद ब्लू टीम के गेंदबाजों ने कंगारू बल्लेबाजों को अपने सामने घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया और आखिरकार आसान लक्ष्य के बावजूद टीम इंडिया ने इस सीरीज मेें चौथा मैच भी अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज को 4-1 से अपने नाम कर लिया है।

Team India ने कंगारूओं को दिया था 161 रनों का लक्ष्य

बता दें कि इस मैच में भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला, जिसके तहत ब्लू टीम के बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। इस दौरान Shreyas Iyer इकलौते बल्लेबाज रहे, जिन्होंने 37 गेंदों पर 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 53 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा Axar Patel 31(21), Yashasvi Jaiswal 21(15) और Jitesh Sharma 24(16) ने टीम के लिए अहम रनों का योगदान दिया। ऐसे में जैसे-तैसे टीम इंडिया 20 ओवर में 160 रनों के स्कोर तक पहुंच पाने में कामयाब रही।

6 रनों से हारी ऑस्ट्रेलिया

बता दें कि 161 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी कंगारू टीम को शुरुआती झटका महज 4 रनों पर ही लग गया। वहीं दूसरी तरफ से Travis Head ने अपना आक्रमण जारी रखा। उन्होंने 18 गेंदों पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 28 रन बनाए।

वहीं इसके बाद Ben McDermott ने 36 गेंदों पर 5 छक्कों की मदद से 54 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान Matthew Wade ने भी 15 गेंदों पर 22 रनों का योगदान दिया। हालांकि अपनी टीम को जीत ना दिला सके और आखिरकार कंगारू टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 154 रन ही बना सकी।

Mukesh Kumar ने की शानदार गेंदबाजी

इस मुकाबले में भारतीय टीम के युवा गेंदबाज Mukesh Kumar ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने अपने स्पेल के दौरान 4 ओवर में 32 रन देकर 3 सफलताएं हासिल की। इसके अलावा Ravi Bishnoi और Arshdeep Singh को 2-2 सफलता हाथ लगी। वहीं Axar Patel ने भी 1 विकेट हासिल किया।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

Manjrekar
|

Manjrekar : यशस्वी जायसवाल-वैभव सूर्यवंशी विवाद पर भड़के संजय मांजरेकर, ICC-BCCI को दी बड़ी नसीहत

Manjrekar – भारतीय क्रिकेट में पिछले कुछ समय में युवा खिलाड़ियों के मैदान पर आक्रामक व्यवहार को लेकर बहस तेज हो गई है। पहले ...

Babar Azam
|

Babar Azam : दूसरे टेस्ट से पहले बाबर आजम की फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट, इंग्लैंड के खिलाफ करेंगे वापसी?

Babar Azam – पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले अच्छी खबर सामने आई है। उंगली की चोट के ...

IND vs SL 2nd Test
|

IND vs SL 2nd Test : श्रीलंका को फॉलोऑन देने पर मोर्ने मोर्केल ने दिया बड़ा बयान, बारिश के बीच भारत की नजरें 2 विकेट पर

IND vs SL 2nd Test – भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के एसएससी मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीन दिन ...

Carse
|

Carse : नाइटक्लब कांड से भड़के जो रूट, बोले- ‘बहुत नाराज और निराश हूं’, पाकिस्तान टेस्ट से बाहर हुए कार्स

Carse – इंग्लैंड की टेस्ट कप्तानी संभालने के बाद जो रूट के लिए दूसरा टेस्ट शुरू होने से पहले मुश्किल स्थिति पैदा हो गई ...

WTC 2025-27
|

WTC 2025-27 : बांग्लादेश पहली बार फाइनल में पहुंचने की रेस में, हबीबुल बशर ने जताया भरोसा

WTC 2025-27 – ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से ड्रॉ कराने के बाद बांग्लादेश की ...

BCCI AGM 2026
|

BCCI AGM 2026 : 18 सितंबर को मुंबई में होगी BCCI की AGM, IPL चेयरमैन समेत इन पदों पर होंगे चुनाव

BCCI AGM 2026 – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की वार्षिक आम बैठक यानी AGM इस साल 18 सितंबर 2026 को मुंबई में आयोजित ...