“फैसला लेने से पहले सोचें…”, Wasim Akram ने एक बार फिर PCB के फैसला बदलने को लेकर लगाई बोर्ड की क्लास

Ankit Singh
Published On:
Wasim Akram

Pakistan Team में उथल-पुथल का दौर समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। वनडे विश्व कप 2023 में हार के बाद से ही पाकिस्तान टीम और बोर्ड में बदलाव का दौर लगातार जारी है। इस टूर्नामेंट में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद से ही पाकिस्तान टीम से लेकर बोर्ड तक में कई बदलाव देखने को मिले हैं, जिसमें टीम के कप्तान से लेकर कोच और हेड कोच तक का बदलवा हो चुका है।

इसी कड़ी में PCB ने पाक टीम के पूर्व खिलाड़ियों कामरान अकमल, राव इफ्तिखार अंजुम और सलमान बट्ट को मुख्य चयनकर्ता के सलाहकार के रूप में नामित किया था, जिनका कार्यकाल न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के दौरान से शुरू होने वाला था। हालांकि सलमान बट्ट के नियुक्ति के बाद से ही PCB के फैसले की जमकर आलोचना की जा रही थी, जिसके बाद बोर्ड ने तुरंत ही उन्हें उनके पद से हटा भी दिया। ऐसे में Wasim Akram ने एक बार फिर बोर्ड के फैसलों में बार-बार बदलाव को लेकर बोर्ड पर पलटवार किया है।

Wasim Akram ने PCB को फिर लगाई लताड़

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सलमान बट्ट के सलाहकार के रूप में नियुक्ति के ऐलान के बाद से ही फैंस और दिग्गज लगातार PCB के इस फैसले का विरोध जता रहे थे। ऐसे में 24 घंटे के अंदर ही बोर्ड ने अपना फैसला वापस ले लिया और बट्ट को उनके पद से हटा दिया गया।

ऐसे में Wasim Akram ने इसपर बोर्ड को लताड़ते हुए कहा कि, “हर तीन मिनट के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस न करें। अपने फैसले पर कायम रहें। पीसीबी को अपने फैसले के परिणामों के बारे में पता होना चाहिए… फैसला लेने से पहले सोचें। बहादुर बनें।”

Salman Butt की क्यों होती रही है आलोचना?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सलमान बट्ट पर साल 2010 में मैच फिक्सिंग के आरोप लगे थे और उनका दोष साबित भी हो गया था। दरअसल, इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच लॉर्ड्स में खेले गए एक टेस्ट मैच के दौरान सलमान बट्ट ने जानबूझकर नो-बॉल डाली थी। इस दोष के साबित होने के बाद उन्हें क्रिकेट से बर्खास्त कर दिया गया था।

ऐसे में सलमान बट्ट को सेलेक्शन कमेटी में मुख्य सलाहकार के रूप में नियुक्त करने के बाद पीसीबी की जमकर आलोचना हुई थी और इसके 24 घंटे बाद ही पाक टीम के चयनकर्ता वहाब रियाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जानकारी दी थी कि PCB ने अपना फैसला वापस ले लिया है और सलमान बट्ट को उनके पद से हटा दिया गया है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...