“अगर बुमराह को अपनी रफ्तार बढ़ानी…”, Neeraj Chopra ने बुमराह को दिया रफ्तार बढ़ाने का मूल मंत्र

Ankit Singh
Published On:
Neeraj Chopra

Team India के स्टार गेंदबाज Jasprit Bumrah ने अपनी शानदार गेंदबाजी और रफ्तार के बदौलत दुनियाभर के क्रिकेटप्रेमियों और दिग्गजों को अपना लोहा मनवाया है। दुनियाभर के कई दिग्गज बल्लेबाज भी उनकी सटीक यॉर्कर के सामने टिक नहीं पाते हैं। वैसे तो बुमराह पहले से ही 140-145 की रफ्तार तक गेंदबाजी कर सकते हैं, लेकिन कभी-कभी वो इसके पार भी पहुंच जाते हैं। उनके अंदर 150 के पार भी गेंद फेंकने की झमता है।

ऐसे में ये सोचने वाली बात है कि जब इस रफ्तार पर ही बुमराह बल्लेबाजों के पसीने निकाल देते हैं, तो अगर उनकी रफ्तार थोड़ी और बढ़ जाए तो क्या होगा? अगर ऐसा होता है तो वो और भी ज्यादा बल्लेबाजों के लिए घातक साबित हो सकते हैं। ऐसे में भारत के स्टार जैवलिन थ्रो किंग और गोल्ड मेडलिस्ट Neeraj Chopra ने बुमराह को उनकी रफ्तार बढ़ाने का मूल मंत्र दिया है।

Neeraj Chopra के फेवरेट गेंदबाज हैं Jasprit Bumrah

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में जब नीरज चोपड़ा से उनके फेवरेट तेज गेंदबाज का नाम पूछा गया तो उन्होंने बिना देरी किए बुमराह का नाम ले लिया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बुमराह अभी ही अपनी गेंद से कहर ढ़ा सकते हैं, अगर उनके पास और अधिक रफ्तार आ जाए फिर तो कमाल हो जाएगा। नीरज चोपड़ा ने आगे बुमराह को उनकी रफ्तार बढ़ाने का एक मूल मंत्र भी दिया है।

Neeraj Chopra ने बुमराह को दिया रफ्तार बढ़ाने का मूल मंत्र

बता दें कि इस बातचीत के दौरान Neeraj Chopra ने कहा कि, “बतौर जैवलिन थ्रोअर हम हमेशा इस बात की चर्चा करते हैं कि अगर गेंदबाजों को अपनी रफ्तार बढ़ानी है, तो वह रन-अप लंबा कर सकते हैं। ऐसे में बुमराह को अपनी रनअप थोड़ा पीछे से शुरू करना चाहिए, ताकि वह और अधिक रफ्तार में गेंदबाजी कर सकें।”

गौरतलब है कि बुमराह ब्लू टीम के सबसे अहम गेंदबाजों में से एक हैं, जो अपने दम पर मैच पलटने की ताकत रखते हैं। ऐसे में आने वाले समय में टी20 वर्ल्ड कप 2024 के मद्देनजर बुमराह टीम इंडिया के लिए एक अहम कड़ी साबित हो सकते हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...