IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका का ये विस्फोटक बल्लेबाज जल्द लेगा संन्यास! अफ्रीकी कोच के बयान ने मचाई खलबली

Ankit Singh
Published On:
IND vs SA

Team India को 10 दिसंबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज खेलनी है, जिसके लिए BCCI ने भारतीय स्कवॉड का ऐलान भी कर दिया है। ब्लू टीम जल्द ही इस दौरे के लिए अफ्रीका रवाना होगी। हालांकि इस अहम दौरे से पहले ही दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, कहा जा रहा है कि दक्षिण अफ्रीकी टीम का एक विस्फोटक बल्लेबाज जल्द ही संन्यास लेने वाला है।

इस खबर से आश्चर्य इसलिए हो रहा है, क्योंकि हाल ही में खेले गए वनडे विश्व कप में इस दिग्गज बल्लेबाज का प्रदर्शन काफी शानदार रहा था। ऐसे में ऐलान के सामने आते ही क्रिकेट प्रेमियों के बीच खलबली मच गई है। खास बात तो यह है कि इस बात की घोषणा दक्षिण अफ्रीका के कोच ने खुद की है। ऐसे में अगर ये खबर सच साबित होती है, तो यह साउथ अफ्रीकी फैंस के लिए बड़ा झटका साबित हो सकती है।

दक्षिण अफ्रीकी कोच के खुलासे से फैंस की बढ़ी चिंता

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दक्षिण अफ्रीका की टीम फिलहाल बेहतरीन फॉर्म में चल रही है। विश्व कप 2023 के दौरान पूरे टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका टीम का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा था। टीम के बल्लेबाज से लेकर गेंदबाज तक बेहद खतरनाक फॉर्म में नजर आ रहे थे। ऐसे में अब भारत के खिलाफ होने वाली ये सीरीज दोनों ही टीमों के लिए बेहद अहम होने वाली है।

साथ ही टी20 वर्ल्ड कप 2024 के मद्देनजर भी ये सीरीज दोनों टीमों के खिलाड़ियों की तैयारियों के लिए बेहद अहम होने वाली है। ऐसे में अफ्रीकी कोच के एक खुलासे ने फैंस को बड़ा झटका दे दिया है। दरअसल, साउथ अफ्रीकी कोच ने कहा है कि Quinton De Kock अब टी20 क्रिकेट से भी संन्यास लेना चाह रहे हैं।

De Kock के टी20 विश्व कप खेलने पर लगी आशंका!

बता दें कि अफ्रीकी कोच के इस ऐलान के बाद अब ये भी सवाल खड़े होने लगे हैं कि डी कॉक टी20 वर्ल्ड कप 2024 का हिस्सा रहेंगे भी या नहीं। दरअसल, इसको लेकर अफ्रीकी कोच ने कहा है कि उन्होंने डिकॉक को मनाने की कोशिश की है कि अभी संन्यास नहीं ले। हालांकि डी कॉक की तरफ से अभी कोई साफ जवाब मिला नहीं है।

बता दें कि अगर डी कॉक टी20 विश्व कप से पहले संन्यास लेते हैं, तो ये अफ्रीकी टीम के लिए काफी बड़ा झटका साबित होगी, क्योंकि डी कॉक फिलहाल बेहद खतरनाक फॉर्म में हैं। उन्होंने वनडे विश्व कप 2023 के दौरान 10 मैचों में कुल 594 रन बनाए थे और वो टूर्नामेंट के तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खालड़ी रहे थे।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

Rahul Dravid
|

Rahul Dravid : विराट-पोंटिंग नहीं, इस कप्तान को द्रविड़ ने बताया अपना बेस्ट; धोनी ने जीती बाजी

Rahul Dravid – इंटरनेशनल क्रिकेट के महान कप्तानों की बात हो तो क्लाइव लॉयड, कपिल देव, इमरान खान, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, विराट कोहली ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर आजम ने रचा इतिहास, WTC में 2000 रन बनाने वाले चौथे कप्तान बने

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान ...

IND vs AFG T20
|

IND vs AFG T20 : ईशान किशन को नेट्स में लगी चोट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

IND vs AFG T20 – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ...

PCB
|

PAK vs SL : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, भारत से होगा एशिया कप फाइनल

PAK vs SL – महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह ...

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...