Sanju Samson पर भारी पड़ गए युवराज, शतक लगाने के बावजूद सैमसन को करना पड़ा हार का सामना

Pranjal Srivastava
Published On:
Sanju Samson

Team India के स्टार बल्लेबाज Sanju Samson का लंबा इंतजार आखिरकार समाप्त होने वाला है। विश्व कप 2023 और ऑस्ट्रेलिया दौरे से नजरअंदाज किए जाने के बाद आखिरकार उन्हें साउथ अफ्रीका दौरे पर वनडे टीम में जगह दी गई है। इस दौरान इस दौरे पर जाने से पहले ही सैमसन ने एक बार फिर चयनकर्ताओं के सामने अपनी ताकत का नमूना पेश किया है।

दरअसल, टीम इंडिया से नजरअंदाज किए जाने के बाद संजू इन दिनों Vijay Hazare Trophy 2023 में अपना जलवा बिखेर रहे थे। इस दौरान मंगलवार को खेले गए एक मुकाबले में उन्होंने शानदार शतकीय पारी खेली। हालांकि इसके बावजूद वो अपनी टीम को जीत ना दिला सके।

Sanju Samson के शतक पर भारी पड़ा Yuvraj का शतक

आपकी जानकारी के लिए बता देंं कि मंगलवार को विजय हजारे ट्रॉफी 2023 में केरल और रेलवे की टीमों के बीच एक शानदार मुकाबला खेला गया, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए रेलवे की टीम ने 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन बना दिए। इस दौरान साहब युवराज नाम के खिलाड़ी ने रेलवे टीम की तरफ से 136 गेंदों पर नाबाद 121 रनों की पारी खेली।

वहीं इसके बाद 256 रनों का पीछा करने उतरी केरल की टीम की शुरूआत ही बेहद खराब रही और उन्होंने महज 59 रनों पर ही 4 विकेट गंवा दिए। हालांकि इसके बाद Sanju Samson ने Shreyas Gopal के साथ मिलकर 138 रन जोड़े। दोनों और बड़ी पार्टनरशिप के लिए आगे बढ़ रहे थे, लेकिन तभी 53 रन के स्कोर पर श्रेयस पवेलियन लौट गए। हालांकि इस दौरान सैमसन ने शानदार शतकीय पारी खेली। हालांकि इसके बावजूद उनकी टीम हार गई।

शतक के बावजूद हार गई सैमसन की टीम

बता दें कि इस मैच में संजू सैमसन ने 139 गेंदों पर 128 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 6 छक्के शामिल थे। हालांकि आखिरी तक टिके रहने के बावजूद वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। इस दौरान अंत में 50वें ओवर की पांचवीं गेद पर वह पवेलियन लौट गए।

नतीजा ये रहा कि उनकी टीम अंत तक लड़ते हुए भी जीत नहीं पाई और उन्हें हार का सामना करना पड़ा। हालांकि इस धमाकेदार पारी के बदौलत सैमसन ने दक्षिण अफ्रीका के दौरे के लिए पहले से ही अपनी रणनीति का सबूत दे दिया है। उन्होंने चयनकर्ताओं को बता दिया है कि वो इस दौरे के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...