BAN vs NZ: मुश्फिकर रहीम से मैच के दौरान हुई बड़ी गलती, ना विकेट पर लगी बॉल… ना LBW… ना कैच, फिर भी हुए आउट, Watch Video!

Ankit Singh
Published On:
BAN vs NZ

Bangladesh और New Zealand के बीच शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में बांग्लादेश टीम को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला है, लेकिन पहले ही दिन कीवी टीम उनपर भारी पड़ती नजर आ रही है। दरअसल, पहले ही दिन न्यूजीलैंड की टीम ने बांग्लादेश को 200 रनों के भीतर ही ऑलआउट कर दिया है।

हालांकि इस मैच में बांग्लादेश की पारी के दौरान अब आउट को लेकर एक नया बवाल खड़ा हो गया है। दरअसल, इस मैच के दौरान Bangladesh Team के स्टार बल्लेबाज और विकेटकीपर Mushfiqur Rahim से बल्लेबाजी करते हुए एक गलती हो गई, जिसपर गेंदबाज ने जोरदार अपील की और अंतत: उन्हें आउट करार दे दिया गया।

Mushfiqur Rahim से बल्लेबाजी के दौरान हुई बड़ी गलती

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस मैच की शुरूआत से ही कीवी टीम बांग्लादेश पर भारी पड़ती नजर आई। पारी के दौरान बांग्लादेश ने 47 के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए थे। इस दौरान मुश्फिकर रहीम ने शहादत हुसैन के साथ मिलकर शानदार साझेदारी की। हालांकि पारी के 41वें ओवर में काइल जैमीसन की गेंद पर रहीम ने शानदार डिफेंस किया और इस दौरान गेंद बल्ले से लगकर उनके पैर के पास गिरी।

इस दौरान रहीम को लगा कि वो गेंद विकेट पर चली जाएगी, लेकिन मुश्फिकर रहीम ने गेंद को हाथ से रोक लिया। उनके ऐसा करते ही जैमिसन ने जोरदार अपील की और अंपायर ने फैसला तीसरे अंपायर को रेफर कर दिया। अंपायर ने इसकी समीक्षा करते हुए रहीम को आउट करार दिया।

मुश्फिकर रहीम के आउट पर मच गया बवाल!

गौरतलब है कि क्रिकेट के इतिहास में समय-समय पर आउट को लेकर सवाल खड़े होते आए हैं। अभी हाल ही मेें विश्व कप 2023 के दौरान Angelo Mathews के टाइम आउट विवाद पर फैंस भड़क उठे थे। ऐसे में इसी कड़ी में अब मुश्फिकर रहीम के आउट पर भी बवाल मच गया है। फैंस सवाल उठा रहे हैं कि ये फैसला सही था या नहीं?

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...