BAN vs NZ: बांग्लादेश के खिलाफ 3 वनडे मैचों के लिए टीम का ऐलान, कप्तान से लेकर दिग्गज खिलाड़ियों तक को नहीं मिला मौका

Ankit Singh
Published On:
BAN vs NZ

न्यूजीलैंड फिलहाल बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है। वहीं इसके बाद कीवी टीम को बांग्लादेश के ही खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज भी खेलनी है, जिसके लिए कीवी टीम ने अपनी स्कवॉड का ऐलान कर दिया है। इस वनडे सीरीज की शुरूआत 17 दिसंबर से होने वाली है और साथ ही अगले साल जून महीने में होने वाले T20 World Cup 2024 के मद्देनजर ये सीरीज दोनों टीमों के लिए काफी अहम साबित होने वाली है।

कीवी टीम ने अपनी स्कवॉड में किए बड़े बदलाव

गौरतलब है कि वनडे विश्व कप 2023 में न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल तक आकर बाहर होना पड़ा था। ऐसे में अब बोर्ड ने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली आगामी वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड के स्कवॉड में काफी बदलाव किए हैं, जिसमें विश्व कप खेलने वाले लगभग सभी खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया है और उनकी जगह पर युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।

Kane Williamson समेत ये दिग्गज खिलाड़ी हुए बाहर

बता दें कि इस वनडे सीरीज के लिए कीवी टीम में इस बार ज्यादातर युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इस टीम में 26 वर्षीय ऑलराउंडर जोश क्लार्कसन, लेग स्पिनर आदि अशोक और सीमर विल ओ’रुरके जैसे युवा खिलाड़ियों को जगह दी गई है, जो अगर इस सीरीज के दौरान खेलते हैं, तो तीनों का ये डेब्यू मैच हो सकता है।

वहीं Kane Williamson समेत टिम साउथी, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर, ग्लेन फिलिप्स और डेवोन कॉन्वे जैसे खिलाड़ियों को भी इस सीरीज में मौका नहीं दिया गया है। ऐसे में विलियम्सन की गैरमौजूदगी में जाहिर है कि Tom Latham ही कीवी टीम की कप्तानी संभालते नजर आएंगे।

बांग्लादेश के खिलाफ 3 वनडे मैचों के लिए न्यूजीलैंड की स्कवॉड

टॉम लैथम, आदि अशोक (मैच 2 और 3), फिन एलन, टॉम ब्लंडेल, मार्क चैपमैन, जोश क्लार्कसन, जैकब डफी, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, हेनरी निकोल्स, विल ओ’रुरके, रचिन रवींद्र, ईश सोढ़ी (मैच 1), विल यंग।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...