IND vs SA: भारत-अफ्रीका टी20 सीरीज की टाइमिंग में हुआ बदलाव, जानें किस समय से शुरू होगा मुकाबला

Pranjal Srivastava
Published On:
IND vs SA

Team India साउथ अफ्रीका दौरे के लिए वहां पहुंच चुकी है, जो 10 दिसंबर से टी20 सीरीज के साथ शुरू होने वाला है। हालांकि अब इस सीरीज को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, पहले कहा जा रहा था कि इस सीरीज पर टी20 मुकाबलों के समय अलग-अलग होंगे। हालांकि अब मौजूदा मिली जानकारी के अनुसार कहा जा रहा है कि टी20 सीरीज की टाइमिंग बदल दी गई है।

दरअसल, बार-बार अलग-अलग रिपोर्ट्स के अनुसार फैंस कंफ्यूज हो गए हैं कि आखिर भारत-दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज शुरू कब से होनी है। इसका कारण यह है कि क्रिकबज की एक रिपोर्ट में टाइमिंग अलग बताई जा रही है, जबकि ESPN कुछ अलग ही जानकारी दे रहा है। ऐसे में ये बड़ा सवाल खड़ा हो गया था कि आखिर टी20 सीरीज की टाइमिंग क्या होगी। ऐसे में BCCI की ऑफिशियल साइट से मैच की रियल टाइमिंग का पता लग गया है।

IND vs SA टी20 सीरीज की टाइमिंग क्या है?

दरअसल, पहले के रिपोर्ट की मानें तो कहा जा रहा था कि इस दौरे पर पहला टी20 मुकाबला 7:30 बजे, जबकि दूसरी और तीसरा टी20 मुकाबला 8:30 बजे से शुरू होगा। ESPN Cricinfo पर यही जानकारी दी जा रही है। हालांकि Cricbuzz और BCCI की ऑफिशियल साइट की मानें तो तीनों टी20 मुकाबलों की टाइमिंग एक ही बताई जा रही है। दरअसल, क्रिकबज और बीसीसीआई की वेबसाइट के अनुसार कहा जा रहा है कि तीनों टी20 मैच भारतीय समय के अनुसार रात 9.30 बजे और लोकल समय के मुताबिक शाम 6 बजे से शुरू होंगे।

अफ्रीका दौरे पर टी20 सीरीज का शेड्यूल

  • पहला टी20- 10 दिसंबर (डरबन), रात 9.30 बजे IST
  • दूसरी टी20- 12 दिसंबर (केबेरा), रात 9.30 बजे IST
  • तीसरा टी20- 14 दिसंबर (जोहानिसबर्ग), रात 9.30 बजे IST

अफ्रीका दौरे पर टी20 सीरीज के लिए भारत की स्कवॉड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), जीतेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज।

अफ्रीका दौरे पर टी20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की स्कवॉड

एडेन मार्कराम (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यान्सन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, डेविड मिलर, एंडिल फेहलुकवायो, लुंगी एनगिडी, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्ट्रब्स, जेराल्ड कोएट्जे, डोनोवन फरेरा, ओटनील बार्टमैन, मैथ्यू ब्रीट्जके, नांद्रे बर्गर, लिजाड विलियम्स।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...