IPL 2024: “मैं RCB के लिए खेलना चाहता हूं”, अफगानिस्तान के इस खिलाड़ी ने जताई विराट कोहली संग आईपीएल खेलने की इच्छा

Pranjal Srivastava
Published On:
IPL 2024

IPL के 17वें संस्करण की तैयारियां जोरों पर हैं। आगामी सीजन के लिए ऑक्शन में महज कुछ दिनों की दूरी रह गई है। हालांकि इन 16 सीजन में एक बार भी RCB के हाथों में आईपीएल की ट्रॉफी नहीं आ पाई है। स्टार खिलाड़ियों का साथ होने के बावजूद आरसीबी की टीम अबतक एक बार भी इस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम नहीं कर पाई है।

हर साल की तरह इस साल भी Royal Challengers Bangalore अपनी स्कवॉड में बदलाव जरुर करना चाहेगी। ऐसे में अब हाल ही में Afghanistan Team के एक खिलाड़ी ने विराट कोहली के साथ RCB से खेलने की इच्छा जाहिर कर दी है और दावा भी किया है कि वो साथ मिलकर आईपीएल ट्रॉफी जीत सकते हैं।

अफगान खिलाड़ी ने जताई RCB के साथ आईपीएल खेलने की चाह

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये इच्छा किसी और ने नहीं बल्कि अफगान टीम के स्टार बल्लेबाज Najibullah Zadran ने जाहिर की है। विश्व कप 2023 में अफगान टीम की तरफ से शानदार प्रदर्शन करने वाले जादरान ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान ये बातें कही है।

इस दौरान सबसे पहले तो उनसे विराट और नवीन उल हक के बीच के विवाद के बारे में पूछा गया, तो इसपर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, ड्रेसिंग रूम में इस बारे में कोई बातचीत नहीं होती थी। जाहिर तौर पर भारत में विराट की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। लेकिन नवीन ने कहा कि उन्हें आईपीएल में भी प्रशंसकों से इसी तरह का व्यवहार मिला। उन्होंने सिर्फ अपनी गेंदबाजी पर ध्यान दिया।

“मैं RCB के लिए खेलना चाहता हूं”

बता दें कि इस दौरान आगे जब जादरान से पूछा गया कि अगर उन्हें मौका मिले तो वो आईपीएल में किस टीम की तरफ से खेलना चाहेंगे, तो इसपर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, “आईपीएल में खेलने का सपना हर खिलाड़ी का होता है, मेरा भी इसी तरह सपना है। उन्होंने आगे कहा कि अगर मुझे मौका मिले, तो मैं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलना चाहता हूं। विराट कोहली ने आईपीएल नहीं जीता है और उम्मीद है कि इस बार हम इसे जीतेंगे। मुझे कोहली के साथ खेलने में काफी मजा आएगा।”

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Duleep Trophy 2026
|

Duleep Trophy 2026 : 14 साल बाद फाइनल में पहुंचा East Zone, मुकेश-शमी के कहर के बीच वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल

Duleep Trophy 2026 – ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में धमाकेदार अंदाज में जगह बना ली है। मंगलवार को खेले गए ...

IND W vs HKC W
|

IND W vs HKC W : स्मृति मंधाना के तूफानी शतक के बाद गेंदबाजों का कहर, भारत ने हांगकांग को 137 रन से रौंदा

IND W vs HKC W – महिला एशिया कप 2026 के सातवें मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हांगकांग को एकतरफा अंदाज में ...

Asia Cup 2026
|

Asia Cup 2026 : स्मृति के तूफान के बाद गेंदबाजों का कहर, भारत ने हॉन्ग कॉन्ग को 137 रन से रौंदा

Asia Cup 2026 – भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ अपनी ...

Smriti Mandhana Record
|

Smriti Mandhana Record : सचिन तेंदुलकर के क्लब में पहुंचीं स्मृति मंधाना, 124 रन की पारी से बनाए दो वर्ल्ड रिकॉर्ड

Smriti Mandhana Record – भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 3 सितंबर 2026 की रात ऐसा इतिहास रच दिया, जिसका सपना ...

CPL
|

CPL : 39 गेंदों में शतक ठोककर Dasun Shanaka ने रचा इतिहास, Russell समेत इन दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ा

CPL – कैरेबियन प्रीमियर लीग यानी CPL के इतिहास में पहली बार किसी बल्लेबाज ने 40 से कम गेंदों में शतक जड़ दिया है। ...

BCCI
|

BCCI : बड़ी बैठक से Ajit Agarkar रहे गायब, बढ़ी हलचल; क्या Chief Selector को मिलेगा एक्सटेंशन?

BCCI – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की 3 सितंबर को हुई हाई-लेवल मीटिंग में भारतीय क्रिकेट से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा ...