IND vs PAK: टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ किया जीत का आगाज, अब पाकिस्तान का अगला नंबर

Pranjal Srivastava
Published On:
IND vs PAK

UAE में शुरू हुए ACCU19 Mens Aisa Cup 2023 में भारतीय टीम ने जीत के साथ अपनी शुरूआत की है। दरअसल, इस टूर्नामेंट में ब्लू टीम का ओपनिंग मैच अफगानिस्तान के खिलाफ 7 दिसंबर को खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने 7 विकेट से अफगान टीम को मात देकर शानदार आगाज की है। हालांकि असली मजा अब आएगा, क्योंकि अफगानिस्तान के बाद अब ब्लू टीम का अगला निशाना Pakistan Team ही है।

दरअसल, इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम की अगली भिड़ंत पाकिस्तान से होने वाली है। जहां भारतीय टीम ने अपने पहले मुकाबले में अफगानिस्तान को मात देकर जीत हासिल की है। वहीं दूसरी पाकिस्तान ने भी नेपाल को हराकर इस टूर्नामेंट में जीत के साथ ही आगाज की है। ऐसे में आने वाला मुकाबला बेहद ही रोमांचक होने वाला है, जिसपर सभी की नजरें टिकी रहने वाली हैं।

Team India ने दी अफगानिस्तान को मात

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 7 दिसंबर को भारत और अफगानिस्तान के बीच हुए मुकाबले को ब्लू टीम ने एकतरफा जीत लिया। इस मैच के दौरान अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में भारतीय टीम को महज 174 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे भारतीय टीम ने आसानी से 33वें ओवर में ही हासिल कर लिया। ऐसे में भारतीय टीम ने उस मुकाबले को 7 विकेट से जीतकर अपनी जीत का आगाज किया।

Pakistan ने भी जीत के साथ किया टूर्नामेंट का आगाज

बता दें कि जहां एक तरफ टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को हराकर अपनी जीत का आगाज किया, तो वहीं पाकिस्तान ने भी नेपाल को 7 विकेट से ही हराकर जीत के साथ अपने टूर्नामेंट की शुरुआत की। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल टीम महज 152 रनों पर ही ढेर हो गई थी, जिसके जवाब में पाकिस्तान टीम ने 27वें ओवर में ही 7 विकेट रहते इस मुकाबले को जीत लिया।

कब होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस टूर्नामेंट में अब भारतीय टीम का अगला मुकाबला पाकिस्तान से ही होने वाला है। ये मुकाबला 10 दिसंबर को ICC Academy Oval 1 में सुबह 11 बजे से शुरू होगा। वहीं इसके साथ ही इसी दिन ICC Academy Oval 2 स्टेडियम में दोनों हारी हुई टीमों यानी अफगानिस्तान और नेपाल का भी मुकाबला 11 बजे से ही शुरू होगा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...