“अगर कोई मेरे खिलाड़ी के साथ गहमागहमी…”, Gautam Gambhir ने एक बार फिर विराट और नवीन उल हक की लड़ाई को दी चिन्गारी!

Pranjal Srivastava
Published On:
Gautam Gambhir

IPL 2023 के दौरान चर्चा में आए Virat Kohli औैर Naveen-Ul-Haq की लड़ाई के बारे में तो सभी को पता होगा। दरअसल, इस विवाद की शुरुआत RCB vs LSG मैच के दौरान विराट और नवीन की बहस से हुई थी। दोनों खिलाड़ी मैच के बीच मैदान पर ही भिड़ गए थे। हालांकि ये विवाद तब बढ़ गया, जब इस में Gautam Gambhir ने की एंट्री हुई थी।

दरअसल, मैदान पर तो जैसे-तैसे विराट और नवीन की लड़ाई को शांत करवा दिया गया था, लेकिन इसके बाद मैच समाप्त होते ही एक बार फिर दोनों में कहा सुनी हुई, लेकिन इस बार Lucknow Super Giants के कोच गौतम गंभीर ने भी शिरकत कर ली और इस दौरान विराट और गंभीर के बीच भी आपस में तनातनी देखने को मिली थी। ये विवाद दोनों खिलाड़ियों के बीच पूरे टूर्नामेंट के दौरान चला था।

दोनों सोशल मीडिया के जरिए भी एक-दूसरे पर अटैक करते नजर आते थे। हालांकि इसके बाद वर्ल्ड कप 2023 के दौरान दोनों ने मैदान में एक-दूसरे को गले लगाया था, जिसके बाद ये मामला ठंडा पड़ गया था। हालांकि अब एक बार फिर Gautam Gambhir ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इस मामले पर ऐसा बयान दिया है, जो फिर से उस विवाद को चिन्गारी देने का काम कर सकता है।

Gautam Gambhir ने विराट-नवीन विवाद को लेकर क्या कहा?

दरअसल, गंभीर ने ये बयान स्मिता प्रकाश के साथ एक पोडकास्ट के दौरान दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान जब उनसे दोनों खिलाड़ियों के बीच हुए विवाद पर चर्चा की गई, तो उन्होंने कहा कि, “मैं अगर मेंटोर हूं तो किसी के पास हक नहीं है कि मेरे खिलाड़ी की तरफ चार्ज करे। और इसको लेकर मेरी बिल्कुल अलग सोच है। जब तक मैच चला मैंने कुछ भी नहीं कहा और मेरा कोई हक भी नहीं था कि ऐसा करूं। लेकिन मैच के बाद भी अगर कोई मेरे खिलाड़ी के साथ गहमागहमी के साथ बहस करता है तो मेरे पास अधिकार हैं कि मैं अपने खिलाड़ी का बचाव करूंगा।”

World Cup 2023 के दौरान हुई थी दोनों की सुलह

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दोनों के आईपीएल में हुए विवाद के बाद विराट और नवीन का आमना-सामना विश्व कप 2023 के दौरान दिल्ली में हुआ था। इस मैच की शुरुआत से बाद तक ऑडियंस ने नवीन के खिलाफ काफी हूटिंग की थी।

हालांकि इसके बाद विराट ने खुद ही फैंस से ऐसा करने को मना किया था। इसके बाद क्रीज पर दोनों खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को गले लगाया था। दोनों को गले लगते देख फैंस ने भी इस विवाद पर मिट्टी डाल दी थी और ये मामला तभी से शांत हो गया था। हालांकि अब गंभीर के बयान से ऐसा लगता है कि ये विवाद एक बार फिर चर्चा में आ सकता है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

AUS vs BAN
|

AUS vs BAN : पहले दिन 18 विकेट पर पिच पर उठे सवाल, एशियाई पिच होती तो क्या होता? स्टार्क-शोरिफुल का कहर

AUS vs BAN – ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला मकॉय के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में ...

Team India
|

Team India : आलोचकों को गंभीर का करारा जवाब, बोले- मेरा काम ट्रॉफी जीतना है, व्यूज और लाइक्स नहीं

Team India – टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम के हालिया प्रदर्शन को लेकर मुख्य कोच गौतम गंभीर लगातार आलोचकों के निशाने पर रहे हैं। ...

Gambhir
|

Gambhir : WTC में 5वें स्थान पर भारत, फिर भी गंभीर बोले- टेस्ट क्रिकेट में संघर्ष नहीं कर रहे हम

Gambhir – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) 2025-27 की अंक तालिका में भारत के पांचवें स्थान ...

Australia vs Bangladesh
|

Australia vs Bangladesh : सरे टेस्ट के पहले दिन गिरे 18 विकेट, स्टार्क-शोरिफुल इस्लाम ने मचाया कहर

Australia vs Bangladesh – ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का पहला दिन तेज गेंदबाजों के नाम रहा। मैके ...

DPL 2026
|

DPL 2026 : ईस्ट दिल्ली राइडर्स की शानदार जीत, मयंक यादव और सिमरजीत सिंह की जोड़ी ने मचाया धमाल

DPL 2026 – दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2026 में ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए आउटर दिल्ली वॉरियर्स को सात विकेट ...

Pakistan vs England
|

Pakistan vs England : पहले टेस्ट में पाकिस्तान की शर्मनाक हार, माइकल वॉन बोले- मैंने कभी इतनी डरपोक टीम नहीं देखी

Pakistan vs England – इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को पारी और 103 रन से करारी हार का सामना ...