“हर किसी का सपना होता है…”, ICC T20I Rankings में नंबर 1 गेंदबाज बनने के बाद पहली बार Ravi Bishnoi ने दी प्रतिक्रिया

Pranjal Srivastava
Published On:
Ravi Bishnoi

Team India के 23 वर्षीय युवा स्पिन गेंदबाज Ravi Bishnoi के सितारें इन दिनों गर्दीश में चल रहे हैं। साल 2023 बाकी खिलाड़ियों की तुलना में बिश्नोई के लिए कुछ ज्यादा ही स्पेशल रहा है। पिछले साल ही उनका टी20 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू हुआ और काफी कम समय में उन्होंने अपने आप को सभी के सामने साबित करके दिखाया है। हाल ही में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में काफी शानदार गेंदबाजी की थी।

बिश्नोई इस सीरीज के हाईएस्ट विकेटटेकर गेंदबाज भी बने और साथ ही प्लेयर ऑफ द सीरीज भी बने। हालांकि इसके साथ ही उन्होंने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की और वो थी ICC T20I Rankings में दुनिया का नंबर 1 गेंदबाज बनने की उपलब्धि। ऐसे में अब इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद पहली बार बिश्नोई का बयान सामने आया है।

Ravi Bishnoi ने दी पहली प्रतिक्रिया

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ICC द्वारा टी20 के नंबर 1 गेंदबाज बनने के ऐलान के बाद पहली बार Ravi Bishnoi ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, उनसे जब पूछा गया कि दुनिया का नंबर वन गेंदबाज बनने के बाद कैसा लग रहा है। तो इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, “हर किसी का सपना होता है, यहां तक पहुंचने का। अभी इस स्थान पर हूं, तो काफी अच्छा लग रहा है। मैं कोशिश करूंगा कि इस स्थान को बरकरार रखूं।”

कप्तान और कोच को दिया श्रेय!

इस दौरान बिश्नोई ने आगे कहा कि, “साल 2023 मेरे लिए काफी अच्छा साबित हुआ। मुझे टीम में लगातार मौके मिलते रहे, जिसके कारण मैं अपना बेस्ट प्रदर्शन दे सका। इस साल मुझे टीम के साथ खेलने का बहुत मौका मिला है।” अब भले ही उन्होंने साफ तौर पर कुछ ना कहा हो, लेकिन उनके बयान से ये साफ है कि उन्हें टीम में मौका देने के लिए वो कप्तान और कोच के शुक्रगुजार हैं और इस उपलब्धि को हासिल कर पाने का श्रेय उन्होंने इन्हीं दोनों को दिया है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...