“उनके जैसे खिलाड़ी गेम को एक सीमित…”, Team India के कोच ने रोहित और विराट को लेकर दिया बड़ा बयान

Ankit Singh
Published On:
Team India

T20 World Cup 2024 को लेकर सभी टीमों ने अपनी तैयारियां अभी से ही शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में भारतीय टीम भी इस मेगाटूर्नामेंट के लिए अपनी कमजोरियों और खामियों पर काम करने में लग गई है। हालांकि इस बीच टीम के स्टार खिलाड़ी Rohit Sharma और Virat Kohli इस टूर्नामेंट का हिस्सा होंगे भी या नहीं, इसको लेकर सस्पेंस बरकरार है। आए दिन इस विषय पर चर्चा होती रह रही है, लेकिन जवाब अबतक नहीं मिल पाया है।

कई दिग्गजों का कहना है कि अब टीम में युवाओं को मौका देना चाहिए और आगामी टूर्नामेंट के लिए उनपर ही भरोसा करना चाहिए। हालांकि वहीं दूसरी तरफ कईयों का कहना है कि रोहित और विराट अभी भी खेल सकते हैं और उन्हें आगामी टूर्नामेंट का हिस्सा जरुर बनना चाहिए। इस विषय को लेकर डिबेट अबतक जारी है, जिसका समाधान अबतक नहीं निकल पाया है। इस बीच ये बात भी साफ नहीं हो पाई है कि आखिर ये दोनों खिलाड़ी आने वाले समय में टी20 फॉर्मेट खेलेंगे भी या नहीं?

वहीं गौर करने वाली बात यह भी है कि रोहित और विराट ने काफी लंबे समय से टी20 फॉर्मेट खेला नहीं है। ऐसे में उनकी टीम में वापसी और वो भी ऐसे बड़े टूर्नामेंट में सभी को एक बड़े कंफ्यूजन में डाले है। ऐसे में भारतीय टीम के गेंदाबीज कोच पारस म्हाम्ब्रे ने हाल ही में रोहित और विराट को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया है।

Team India के गेंदबाजी कोच ने विराट और रोहित को लेकर क्या कहा?

दरअसल, रोहित और विराट भविष्य में टी20 क्रिकेट में वापसी करेंगे या नहीं, इसको लेकर ही पारस म्हाम्ब्रे ने बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि, “युवा खिलाड़ियों को मौका टीम की हर क्षेत्र में हर परिस्थिती के अनुकूल क्षमता को देखने के लिए दिया जाता है। इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि द्विपक्षीय टी20 सीरीज अहम नहीं होतीं। यह सिर्फ टीम में खिलाड़ियों से बनने वाले बैलेंस को देखकर किया जाता है। यह इस पर भी निर्भर करता है कि हम किसकी बात कर रहे। रोहित या विराट जैसे खिलाड़ी टी20 गेम में चाहें आईपीएल हो या इंटरनेशनल एक सीमित क्षेत्र के तहत देखते हैं।”

“लोग युवा खिलाड़ियों को देखना चाहते हैं”

पारस म्हाम्ब्रे ने अपने बयान में आगे कहा कि, “ज्यादातर लोग युवा खिलाड़ियों को द्विपक्षीय सीरीज में देखना चाहते हैं। हम भी उन्हें आजमाते हैं और उनकी खुद को परिस्थितियों में ढालने की क्षमता को देखना चाहते हैं। हम देखना चाहते हैं कि भारत की जर्सी में खुद को वह कैसे ढालते हैं। उनकी खेल के प्रति जागरुकता और प्रेशर की स्थिति से निपटने की क्षमता क्या है।”

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

Duleep Trophy 2026
|

Duleep Trophy 2026 : 14 साल बाद फाइनल में पहुंचा East Zone, मुकेश-शमी के कहर के बीच वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल

Duleep Trophy 2026 – ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में धमाकेदार अंदाज में जगह बना ली है। मंगलवार को खेले गए ...

IND W vs HKC W
|

IND W vs HKC W : स्मृति मंधाना के तूफानी शतक के बाद गेंदबाजों का कहर, भारत ने हांगकांग को 137 रन से रौंदा

IND W vs HKC W – महिला एशिया कप 2026 के सातवें मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हांगकांग को एकतरफा अंदाज में ...

Asia Cup 2026
|

Asia Cup 2026 : स्मृति के तूफान के बाद गेंदबाजों का कहर, भारत ने हॉन्ग कॉन्ग को 137 रन से रौंदा

Asia Cup 2026 – भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ अपनी ...

Smriti Mandhana Record
|

Smriti Mandhana Record : सचिन तेंदुलकर के क्लब में पहुंचीं स्मृति मंधाना, 124 रन की पारी से बनाए दो वर्ल्ड रिकॉर्ड

Smriti Mandhana Record – भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 3 सितंबर 2026 की रात ऐसा इतिहास रच दिया, जिसका सपना ...

CPL
|

CPL : 39 गेंदों में शतक ठोककर Dasun Shanaka ने रचा इतिहास, Russell समेत इन दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ा

CPL – कैरेबियन प्रीमियर लीग यानी CPL के इतिहास में पहली बार किसी बल्लेबाज ने 40 से कम गेंदों में शतक जड़ दिया है। ...

BCCI
|

BCCI : बड़ी बैठक से Ajit Agarkar रहे गायब, बढ़ी हलचल; क्या Chief Selector को मिलेगा एक्सटेंशन?

BCCI – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की 3 सितंबर को हुई हाई-लेवल मीटिंग में भारतीय क्रिकेट से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा ...