Gambhir-Sreesanth Controversy: गौतम गंभीर संग बहस मामले पर श्रीसंत को लगा बड़ा झटका, LLC ने भेजा लीगल नोटिस

Pranjal Srivastava
Published On:
Gambhir-Sreesanth Controversy

Legends League Cricket 2023 में बीतें दिनों 2 दिग्गज खिलाड़ियों के बीच बड़ा विवाद देखने को मिला था। दरअसल, इस लीग के एक मैच के दौरान Gautam Gambhir और S Sreesanth मैदान पर ही आपस में भिड़ गए थे। दोनों के बीच क्रीज पर कहासुनी के बाद भी मामला शांत नहीं हुआ था और इसके बाद दोनों की लड़ाई सोशल मीडिया तक पहुंच गई थी।

दरअसल, मैच के बाद श्रीसंत ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करते हुए गंभीर पर लड़ाई शुरू करने के आरोप लगाए थे। वहीं इसके बाद उन्होंने एक और वीडियो जारी करते हए बताया था कि गंभीर ने मैदान पर उनके लिए आपत्तिजनक भाषा का उपयोग किया था। श्रीसंत ने बताया था कि गंभीर ने उन्हें फिक्सर-फिक्सर कहकर बुलाया था। ऐसे में इस मामले में अब LLC ने बड़ा एक्शन लिया है और श्रीसंत को लीगल नोटिस भेज दिया है।

LLC ने विवाद के बाद श्रीसंत को भेजा लीगल नोटिस

दरअसल, रिपोर्ट्स की मानें तो इस पूरे मामले पर एक्शन लेते हुए और इस मामले की जांच करने के बाद LLC यानी Legends League Cricket की तरफ से श्रीसंत को लीगल नोटिस भेजा गया है। नोटिस में श्रीसंत से कहा गया है कि टी20 टूर्नामेंट में खेलते समय वो अपने अनुबंध का उल्लंघन करने के दोषी थे। वहीं इसके आगे LLC के नोटिस में ये भी कहा गया है कि वो श्रीसंत से बातचीत करने के लिए तभी राजी होंगे, जब तेज गेंदबाज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए गए वीडियोज को डिलीट करेंगे।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि ये वाक्या इंडिया कैपिटल्स की बल्लेबाजी के दौरान देखने को मिला, जब गंभीर बल्लेबाजी कर रहे थे और उनके सामने गेंदबाजी कर रहे थे श्रीसंत। इस दौरान श्रीसंत की गेंद पर गंभीर ने 1 छक्का और 1 चौका जड़ दिया था, जिससे वो थोड़ा खफा नजर आए।

इस दौरान तीसरी गेंद उन्होंने सही लेन्थ पर डाली और गंभीर ने उसे डिफेंस कर रोक दिया। हालांकि इस दौरान श्रीसंत ने कुछ टिप्पणी कर दी और बस फिर क्या था? गंभीर भी कहा रुकने वाले थे। उन्होंने भी श्रीसंत पर पलटवार शुरू कर दिया था। हालांकि इसके बाद मामला आगे बढ़ने से पहले टीम के बाकी सदस्यों और अंपायर ने मिलकर दोनों को शांत करवाया था। हालांकि इसके बाद दोनों की लड़ाई सोशल मीडिया तक पहुंच गई थी और इस कारण LLC ने ये सख्त एक्शन लिया है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

AUS vs BAN
|

AUS vs BAN : पहले दिन 18 विकेट पर पिच पर उठे सवाल, एशियाई पिच होती तो क्या होता? स्टार्क-शोरिफुल का कहर

AUS vs BAN – ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला मकॉय के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में ...

Team India
|

Team India : आलोचकों को गंभीर का करारा जवाब, बोले- मेरा काम ट्रॉफी जीतना है, व्यूज और लाइक्स नहीं

Team India – टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम के हालिया प्रदर्शन को लेकर मुख्य कोच गौतम गंभीर लगातार आलोचकों के निशाने पर रहे हैं। ...

Gambhir
|

Gambhir : WTC में 5वें स्थान पर भारत, फिर भी गंभीर बोले- टेस्ट क्रिकेट में संघर्ष नहीं कर रहे हम

Gambhir – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) 2025-27 की अंक तालिका में भारत के पांचवें स्थान ...

Australia vs Bangladesh
|

Australia vs Bangladesh : सरे टेस्ट के पहले दिन गिरे 18 विकेट, स्टार्क-शोरिफुल इस्लाम ने मचाया कहर

Australia vs Bangladesh – ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का पहला दिन तेज गेंदबाजों के नाम रहा। मैके ...

DPL 2026
|

DPL 2026 : ईस्ट दिल्ली राइडर्स की शानदार जीत, मयंक यादव और सिमरजीत सिंह की जोड़ी ने मचाया धमाल

DPL 2026 – दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2026 में ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए आउटर दिल्ली वॉरियर्स को सात विकेट ...

Pakistan vs England
|

Pakistan vs England : पहले टेस्ट में पाकिस्तान की शर्मनाक हार, माइकल वॉन बोले- मैंने कभी इतनी डरपोक टीम नहीं देखी

Pakistan vs England – इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को पारी और 103 रन से करारी हार का सामना ...