IND vs ENG: “होम ग्राउंड पर भारत से जीतना होगा बेहद मुश्किल…”, टीम इंडिया से भिड़ंत के पहले पूर्व इंग्लिश कप्तान ने अपनी ही टीम को दी चेतावनी

Ankit Singh
Published On:
IND vs ENG

Team India फिलहाल साउथ अफ्रीका दौरे पर है, जहां उन्हें टी20, वनडे और टेस्ट तीनों सीरीज खेलनी है। वहीं इसके बाद नए साल के पहले महीने में ही भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। ऐसे में साल 2025 में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के नजरिए ये ये सीरीज काफी अहम होने वाला है।

इस सीरीज के लिए दोनों ही टीमें अपनी तैयारियां शुरू कर चुकी हैं। हालांकि इस भिड़ंत से पहले ही इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान ने अपनी ही टीम को चेतावनी दे डाली है। दरअसल, इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान Michael Vaughan ने अपनी टीम को इंडिया से भिड़ंत के पहले ही चेतावनी देते हुए कह दिया है कि भारत में जाकर भारत को टेस्ट मैच हराना कोई आसान काम नहीं है।

Michael Vaughan ने अपनी ही टीम को किया अलर्ट

बता दें कि भारतीय टीम के खिलाफ भिड़ंत से पहले ही Michael Vaughan ने कहा है कि भारत की पिच पर भारतीय टीम को हराना बेहद ही मुश्किल है। उनका कहना है कि दुनिया भर के पिचों में से सबसे अधिक मुश्किल होता है भारत के मैदान पर खेलना। साथ ही उन्होंने भारतीय पिचों पर भारतीय स्पिनरों को सबसे खतरनाक बताया है। वॉन का कहना है कि भारत के 3 स्पिनर रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल बल्लेबाजों को बुरी तरह परेशान करेंगे।

“भारतीय पिच पर स्पिनर्स हो सकते हैं खतरनाक”

बता दें कि माइकल वॉन का कहना है कि भारतीय पिच पर उनके स्पिनर्स को खेल पाना किसी भी टीम के लिए काफी कठिन साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड अपने आक्रामक खेल दिखाने से पीछे नहीं हटने वाला है, जिसे ‘बैजबॉल’ के नाम से जाना जाता है, ऐसे में इंग्लैंड के बल्लेबाज भारत के तीनों स्पिनर के सामने धराशायी हो सकते हैं। 

25 जनवरी से शुरू होगी भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत और इंग्लैड के बीच टेस्ट सीरीज मुकाबला 25 जनवरी 2024 से शुरू होना है। इस सीरीज का पहला मुकाबला 25 से 29 जनवरी के बीच खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला 2 से 6 फरवरी, तीसरा मुकाबला 15 फरवरी से 19 फरवरी, चौथा मुकाबला 23 फरवरी से 27 फरवरी और पांचवा और आखिरी मुकाबला 7 मार्च से 11 मार्च के बीच खेला जाएगा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

England vs Pakistan
|

England vs Pakistan : 20 साल बाद हुआ कमाल, रॉबिन्सन-टंग ने 5-5 विकेट लिए तो गेंद के कराए दो टुकड़े

England vs Pakistan – पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में खेला जा ...

IND vs SL
|

IND vs SL : कुलदीप यादव को ड्रॉप करने की मांग पर अश्विन ने दिया जवाब, बोले- गलती खिलाड़ी की नहीं, इस्तेमाल सही नहीं हुआ

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव को ज्यादा गेंदबाजी करने का ...

ENG vs PAK
|

ENG vs PAK : रॉबिन्सन-टंग ने रचा इतिहास, बैक-टू-बैक गेंदों पर पूरे किए 5 विकेट हॉल; 149 साल में पहली बार हुआ ऐसा

ENG vs PAK – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेला जा ...

IND vs SL
|

IND vs SL : 10 विकेट लेने वाले मानव सुथार नहीं, इस खिलाड़ी को KL राहुल ने बताया मैच का सबसे बड़ा हीरो

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 165 रन ...

IND vs SL
|

IND vs SL : कुलदीप यादव पर लटकी तलवार, दूसरे टेस्ट में नहीं चला जादू तो खत्म हो सकता है टेस्ट करियर? जानें क्यों

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने 165 रन से शानदार जीत दर्ज की ...

IND vs SL
|

IND vs SL : देवदत्त पडिक्कल ने बनाया गजब का रिकॉर्ड, 3 टेस्ट खेले और तीनों में अलग कप्तान के अंडर मिली जीत

IND vs SL – गॉल टेस्ट में टीम इंडिया की 165 रन की शानदार जीत के हीरो रहे देवदत्त पडिक्कल ने अपने छोटे से ...