SA vs IND 2nd T20: दूसरे टी20 में भारतीय टीम को मिली हार, सीरीज में मेजबान टीम ने बनाई 1-0 की बढ़त

Pranjal Srivastava
Published On:
SA vs IND 2nd T20

साउथ अफ्रीका दौरे पर भारतीय टीम अपना पहला टी20 मुकाबला खेलने डरबन में उतरी थी, लेकिन बारिश के कारण बिना गेंद डाले ही मैच पर पानी फिर गया। इसके बाद दोनों टीमोें के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बीते दिन यानी 12 दिसंबर को Gqeberha के सेंट जॉर्ज पॉर्क में खेला गया, जिसमें टीम इंडिया को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ अब मेजबान टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। ऐसे में अब सीरीज का आखिरी मुकाबला 14 दिसंबर को खेला जाना है, जिसे जीतना भारतीय टीम के लिए बेहद जरुरी होने वाला है।

Team India के बल्लेबाजों ने की शानदार बैटिंग

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस मुकाबले की शुरुआत तो उम्मीद लायक नहीं रही थी, क्योंकि भारतीय टीम के दोनों ओपनर्स Yashasvi Jaiswal और Shubman Gill दोनों ही शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौट गए थे। हालांकि इसके बाद Suryakumar और Rinku Singh की अर्धशतकीय पारी के बदौलत भारतीय टीम 19.3 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 180 रनों तक पहुंचने में कामयाब रही।

इस दौरान जहां सूर्या ने 36 गेंदों 5 चौके और 3 छक्कों की बदौलत 56 रनों की पारी खेली। वहीं रिंकू सिंह मैच के आखिर तक मैदान पर टिके रहे और महज 39 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 68 रनों की पारी खेली। इसके बाद बारिश ने एक बार फिर मैच में खलल डाली और अंपायरों ने DLS नियम लागू करने का फैसला किया।

DLS नियम के तहत जीती साउथ अफ्रीका

बता दें कि इस मुकाबले में भारतीय टीम की गलती तो नहीं कही जा सकती, लेकिन मेजबान टीम की जीत का पूरा श्रेय बारिश को दिया जा सकता है। क्योंकि अगर मैच के बीच बारिश नहीं आती, तो शायद रिजल्ट कुछ और हो सकता था। इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 13.5 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए और भारतीय टीम को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Rahul Dravid
|

Rahul Dravid : विराट-पोंटिंग नहीं, इस कप्तान को द्रविड़ ने बताया अपना बेस्ट; धोनी ने जीती बाजी

Rahul Dravid – इंटरनेशनल क्रिकेट के महान कप्तानों की बात हो तो क्लाइव लॉयड, कपिल देव, इमरान खान, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, विराट कोहली ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर आजम ने रचा इतिहास, WTC में 2000 रन बनाने वाले चौथे कप्तान बने

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान ...

IND vs AFG T20
|

IND vs AFG T20 : ईशान किशन को नेट्स में लगी चोट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

IND vs AFG T20 – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ...

PCB
|

PAK vs SL : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, भारत से होगा एशिया कप फाइनल

PAK vs SL – महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह ...

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...