अब कोई मैदान पर नहीं पहन पाएगा MS Dhoni का जर्सी नंबर 7, BCCI ने जर्सी को किया रिटायर, जानें क्यों लिया ये फैसला?

Pranjal Srivastava
Published On:
MS Dhoni

Team India के पूर्व कप्तान MS Dhoni ने भले ही क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया हो, लेकिन आज भी उनके फैंस और उनके चाहनेवालों की कमी नहीं है। MS Dhoni ने अपने क्रिकेट करियर के दौरान ब्लू टीम को कई महत्वपूर्ण मुकाबले और कई बड़े खिताब जिताने में मदद की है। उनकी जर्सी नंबर 7 सिर्फ उनके लिए ही नहीं बल्कि भारतीय टीम के लिए ही लकी साबित हुई है।

धोनी ने इस जर्सी नंबर 7 के साथ ही भारतीय टीम में अपनी जर्नी की शुरुआत की थी और अंत तक इसी के साथ खेले। ऐसे में अब BCCI ने माही को एक खास सम्मान देने का फैसला करते हुए उनकी जर्सी नंबर 7 को ऑफिशियली रिटायर कर दिया है। BCCI ने हाल ही में ये निर्णय लिया है कि माही की जर्सी नंबर 7 को रिटायर कर दिया गया है। इसका मतलब ये है कि अब कोई भी माही की ये जर्सी नंबर 7 का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा।

Sachin Tendulkar को भी मिला था ये सम्मान

बता दें कि धोनी पहले ऐसे क्रिकेटर नहीं हैं, जिन्हें BCCI ने ये सम्मान दिया है। बल्कि इससे पहले Sachin Tendulkar को भी ये उपलब्धि हासिल हो चुकी है। दरअसल, क्रिकेट की दुनिया में क्रिकेट का भगवान कहे जाने वाले सचिन का जर्सी नंबर 10 था। तेंदुलकर भारतीय टीम के लिए 10 नंबर की जर्सी के साथ मैदान में उतरते थे। सचिन के रिटायरमेंट के बाद उनकी जर्सी नंबर 10 को भी रिटायर कर दिया गया था।

बता दें कि BCCI के इस फैसले का अर्थ ये है कि अब टीम में एंट्री करने वाला कोई भी नया खिलाड़ी जर्सी नंबर 10 और जर्सी नंबर 7 का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा। बॉर्ड ने ये फैसला पहले सचिन को सम्मान देने के लिए लिया था और अब धोनी के क्रिकेट में योगदान के रुप में एक बार फिर ये फैसला लिया गया है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...