SA vs IND: सूर्या ने कुलदीप यादव को दिया खास बर्थडे गिफ्ट, स्टार स्पिनर ने खुद किया खुलासा

Pranjal Srivastava
Published On:
SA vs IND

भारतीय टीम ने अफ्रीका दौरे पर टी20 सीरीज को 1-1 की बराबरी से समाप्त कर दिया है। दोनों टीमों के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया, जबकि दूसरा मुकाबला ब्लू टीम डकवर्थ लुईस नियम के तहत हार गई। हालांकि तीसरे टी20 में शानदार वापसी करते हुए भारतीय टीम ने 107 रनों से बड़ी जीत दर्ज की।

14 दिसंबर को खेला गया ये मुकाबला टीम के स्टार स्पिनर Kuldeep Yadav के लिए बेहद खास था, क्योंकि इस दिन कुलदीप का बर्थडे भी था। कुलदीप ने इस मुकाबले में अपने बर्थडे के दिन 5 विकेट दर्ज किए और वो अब टी20 क्रिकेट के एक मैच में 5 विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं। वहीं इस दौरान मैच के बाद कुलदीप ने बताया कि कप्तान ने उन्हें एक खास बर्थडे गिफ्ट भी दिया है।

Suyakumar Yadav ने कुलदीप को दिया स्पेशल बर्थडे गिफ्ट

आपकी जानकारी के लिए बता देें कि टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में जहां बल्लेबाजी के दौरान Suryakumar Yadav मैच के हीरो रहे, तो वहीं गेंदबाजी में Kuldeep Yadav ने कमाल कर दिखाया। दरअसल, सूर्या ने इस मैच में 57 गेंदों पर 7 चौके-8 छक्कों की मदद से 100 रनों की धमाकेदार पारी खेली। तो वहीं गेंदबाजी के दौरान कुलदीप ने 5 विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को अपने सामने घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।

ऐसे में इस धमाकेदार प्रदर्शन के बाद कुलदीप यादव ने मीडिया से बातचीत भी कि, जिसका वीडियो BCCI ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। इस दौरान कुलदीप से जब उनकी धमाकेदार गेंदबाजी के बारे मेें पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, “टी20 फॉर्मेट के एक मैच में 5 विकेट लेना बड़ी बात है, मैंने ये किया इससे बड़ी बात मेरे लिए कुछ नहीं हो सकती है।”

वहीं इसके बाद आगे बात करते हुए जब उनके बर्थडे का जिक्र किया गया तो कुलदीप ने खुलासा किया कि कप्तान सुर्या ने उन्हें एक स्पेशल बर्थडे गिफ्ट दिया है। कुलदीप ने सूर्या के बारे में बात करते हुए कहा कि, “साउथ अफ्रीका का मैदान बल्लेबाजी के लिए अच्छा नहीं था, लेकिन फिर भी सूर्या ने जिस अंदाज में बल्लेबाजी की वह काफी कमाल की थी। सूर्या ने शतक जड़कर मुझे बर्थडे का तोहफा दिया है। मेरे लिए इससे बड़ा गिफ्ट कुछ नहीं हो सकता है।”

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...