MI के बाद क्या टीम इंडिया की कप्तानी से भी हाथ धो बैठेंगे Rohit Sharma? अगर हां…तो कौन होगा नया कप्तान?

Pranjal Srivastava
Published On:
Rohit Sharma

Mumbai Indians ने बीते दिन अपनी एक घोषणा से सभी को हैरान कर दिया है। इससे पहले Hardik Pandya का गुजरात को छोड़ MI में शामिल होना ही फैंस का काफी खल रहा था कि इस बीच अब मुंबई इंडियंस ने Rohit Sharma से कप्तानी छिनते हुए पांड्या को MI का नया कप्तान बना दिया है। इसका मतलब अब IPL 2024 में रोहित तो होंगे, लेकिन मुंबई इंडियंस की कप्तानी पांड्या संभालेंगे।

MI के इस ऐलान ने फैंस के बीच काफी बड़ा बवाल मचा दिया है और साथ ही अब टीम इंडिया की कप्तानी से जुड़े कई सवाल भी खड़े होने लगे हैं। फैंस ये सवाल पूछ रहे हैं कि क्या MI के बाद अब रोहित से टीम इंडिया की कप्तानी भी छिन ली जाएगी और अगर ऐसा होता है, तो ब्लू टीम की जिम्मेदारी किस खिलाड़ी को सौंपी जाएगी। वह कौन खिलाड़ी हैं, जिसे रोहित के बाद भारत का कप्तान बनाया जा सकता है।

Rohit Sharma के बाद कौन होगा टीम इंडिया का कप्तान?

गौरतलब है कि रोहित हर फॉर्मेट में धूम मचाने वाले खिलाड़ी रहे हैं। चाहे टी20 हो, वनडे या टेस्ट, हिटमैन का बल्ला अपने अंदाज में ही चलता है। हालांकि अगर रोहित से कप्तानी छीनी जाती है, तो उनका उत्तराधिकारी कौन हो सकती है? हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस की कप्तानी तो दी जा चुकी है, लेकिन ये सवाल अभी भी कायम है कि अगर हार्दिक फिट भी रहते हैं, तो क्या वो तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया की जिम्मेदारी संभाल पाएंगे।

ये सवाल इसलिए हैं, क्योंकि हार्दिक पांड्या अच्छे कप्तान बन सकते हैं, लेकिन वह सिर्फ टी20 और वनडे खेलते हैं। इसके अलावा KL Rahul का नाम भी कप्तान के तौर पर दिया जा सकता है, लेकिन वह सिर्फ वनडे और टेस्ट खेलते हैं। वहीं इस लिस्ट में एक नाम Suryakumar Yadav का भी सामने आता है, जो फिलहाल टी20 में भारतीय टीम की जिम्मेदारी काफी अच्छे से संभाल रहे हैं। हालांकि वह टी20 स्पेशलिस्ट हैं।

ऐसे में ये सवाल अब भी कायम है कि आखिर तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम की कप्तानी कौन सा खिलाड़ी संभाल सकता है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि भारतीय टीम में हमेशा से एक प्रचलन रहा है कि जो भी टीम इंडिया के कप्तान होते हैं, उन्हें तीनों फॉर्मेट की कप्तानी सौंपी जाती है और फिलहाल भारतीय टीम में रोहित के अलावा कोई ऐसा खिलाड़ी नजर नहीं आ रहा, जो टी20, वनडे और टेस्ट तीनों फॉर्मेट में ये जिम्मेदारी संभाल सके।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Duleep Trophy 2026
|

Duleep Trophy 2026 : 14 साल बाद फाइनल में पहुंचा East Zone, मुकेश-शमी के कहर के बीच वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल

Duleep Trophy 2026 – ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में धमाकेदार अंदाज में जगह बना ली है। मंगलवार को खेले गए ...

IND W vs HKC W
|

IND W vs HKC W : स्मृति मंधाना के तूफानी शतक के बाद गेंदबाजों का कहर, भारत ने हांगकांग को 137 रन से रौंदा

IND W vs HKC W – महिला एशिया कप 2026 के सातवें मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हांगकांग को एकतरफा अंदाज में ...

Asia Cup 2026
|

Asia Cup 2026 : स्मृति के तूफान के बाद गेंदबाजों का कहर, भारत ने हॉन्ग कॉन्ग को 137 रन से रौंदा

Asia Cup 2026 – भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ अपनी ...

Smriti Mandhana Record
|

Smriti Mandhana Record : सचिन तेंदुलकर के क्लब में पहुंचीं स्मृति मंधाना, 124 रन की पारी से बनाए दो वर्ल्ड रिकॉर्ड

Smriti Mandhana Record – भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 3 सितंबर 2026 की रात ऐसा इतिहास रच दिया, जिसका सपना ...

CPL
|

CPL : 39 गेंदों में शतक ठोककर Dasun Shanaka ने रचा इतिहास, Russell समेत इन दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ा

CPL – कैरेबियन प्रीमियर लीग यानी CPL के इतिहास में पहली बार किसी बल्लेबाज ने 40 से कम गेंदों में शतक जड़ दिया है। ...

BCCI
|

BCCI : बड़ी बैठक से Ajit Agarkar रहे गायब, बढ़ी हलचल; क्या Chief Selector को मिलेगा एक्सटेंशन?

BCCI – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की 3 सितंबर को हुई हाई-लेवल मीटिंग में भारतीय क्रिकेट से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा ...