क्या समाप्त हो गया Rohit Sharma का IPL करियर? MI की कप्तानी छिन जाने के बाद हिटमैन को लेकर खड़े हुए कई सवाल

Ankit Singh
Published On:
Rohit Sharma

Mumbai Indians द्वारा रोहित शर्मा को हटाकर Hardik Pandya को कप्तानी दिए जाने की घोषणा के बाद से ही फैंस के गुस्से की कोई सीमा नहीं है। हार्दिक को MI फ्रेंचाइजी ने नया कप्तान नियुक्त कर लिया है। ऐसे में अब फैंस सोशल मीडिया पर जमकर गुस्सा तो दिखा ही रहे हैं, साथ ही रोहित के IPL Career को लेकर भी कई सवाल खड़े हो गए हैं।

रोहित ने विश्व कप 2023 मेें हार के बाद से ही टी20 और वनडे से दूरी बना रखी है। ऐसे में अब MI से उनकी कप्तानी छिन जाने के बाद सबसे बड़ा सवाल तो यह खड़ा हो रहा है कि वो IPL 2024 का हिस्सा रहेंगे भी या नही। वहीं अगर वो आगामी सीजन खेलते भी हैं, तो क्या रोहित मुंबई इंडियंस में पांड्या की कप्तानी में खेलेंगे। ऐसे कई सवाल हैं, जो फैंस को मन में उठ रहे हैं और इन्हें लेकर अब सोशल मीडिया पर जमकर बहस छिड़ी हुई है।

क्या खत्म हो गया Rohit Sharma का आईपीएल करियर?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रोहित शर्मा ने साल 2013 में MI की कप्तानी अपनी हाथों में ली थी। इस दौरान वो 11 साल तक MI का कप्तान के रूप में कार्यरत रहे और इस बीच उन्होंने मुंबई पलटन को 5 खिताब जितवाए। इस मामले में वो MS Dhoni से भी एक कदम आगे ही हैं। ऐसे में इसमे कोई दो राय नहीं है कि रोहित आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान रह चुके हैं।

हालांकि इसके बावजूद उनसे कप्तानी छिनकर हार्दिक को नया कप्तान नियुक्त करने की बात फैंस को कुछ हजम नहीं हो पा रही है। हां लेकिन, इस बीच फैंस के मन में ये सवाल जरुर खड़े होने लगे हैं कि कहीं रोहित ने आईपीएल से भी दूरी तो नहीं बना ली और क्या इसी वजह से हार्दिक को नया कप्तान बनाया गया है। अगर ऐसा है, तो क्या रोहित का आईपीएल करियर अब समाप्त हो चुका है?

1 साल से भी ज्यादा समय से टी20 नहीं खेले हैं रोहित?

आपकी जानकारी के लिए बता देें कि रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद से ही कोई टी20 मुकाबला नहीं खेला है। वहीं IPL 2023 का वो हिस्सा रहे जरुर, लेकिन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। साथ ही वनडे विश्व कप 2023 में हार के बाद से ही रोहित ने व्हाइट बॉल क्रिकेट से दूरी बना रखी है। ऐसे में टी20 वर्ल्ड कप 2024 को लेकर तो उनकी मौजूदगी पर सवाल खड़े हो ही रहे थे। इस बीच अब MI की कप्तानी छिन जाने पर IPL 2024 में भी उनके खेल पाने को लेकर सवाल खड़े होना शुरू हो गए हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...