SA vs IND 1st Test: वेट आउटफील्ड के कारण टॉस में हुई देरी, क्या धुल जाएगा सेंचुरियन टेस्ट का पहला दिन?

Pranjal Srivastava
Published On:
SA vs IND 1st Test

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज मंगलवार 26 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। ये मुकाबला सेंचुरियन के सुपर सपोर्ट पार्क में दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा। टी20 और वनडे के बाद अब सभी की नजरें इस दौरे की आखिरी सीरीज पर टिकी हुई है। हालांकि इस बीच मौसम ने मैच शुरू होने से पहले ही अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं।

दरअसल, मैच का टॉस दोपहर 1 बजे किया जाना था, लेकिन वेट आउटफील्ड के कारण टॉस में और साथ ही खेल शुरू होने में देरी हो गई है। वहीं अब अगला इंस्पेक्शन दोपहर 1:30 बजे किया जाएगा, जिसके बाद टॉस का फैसला होगा। मैच से पहले ही मौसम का ये खेल देखकर फैंस की चिंता बढ़ गई है। दरअसल, मौसम विभाग ने पहले से ही इस मैच के पहले दिन भारी बारिश की आशंका जताई है।

सेंचुरियन में टॉस से पहले ही मौसम ने खेला खेल

दरअसल, भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच सेंचुरियन में आज से खेला जाना है, लेकिन वेट आउटफील्ड और ग्राउंड पर वेट पैचेज होने के कारण मैच के टॉस में और साथ ही खेल में देरी की घोषणा कर दी गई है। ऐसे में अब फैंस को ये चिंता सता रही है कि कही बारिश के कारण पहले दिन के खेल पर पानी ना फिर जाए, क्योंकि मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार को दिन में सेंचुरियन में भारी बारिश हो सकती है।

पहले दिन सेंचुरियन में 92 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं इसके बाद 27 यानी दूसरे दिन, 29 यानी चौथे दिन और 30 यानी मैच के आखिरी दिन भी मुकाबले के बीच बारिश खलल डाल सकती है। ऐसे में सेंचुरियन टेस्ट के दौरान फैंस का मजा बारिश के कारण किरकिरा हो सकता है।

सेंचुरियन टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11

डीन एल्गर, एडेन मार्कराम, टोनी डी ज़ोरज़ी, टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंगम, काइल वेरेन, मार्को जानसन, केशव महाराज, गेराल्ड कोएत्ज़ी, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

सेंचुरियन टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...