AUS vs PAK: डेविड वॉर्नर ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, अब महज रिकी पोंटिंग से पीछे हैं स्टार बल्लेबाज

Pranjal Srivastava
Published On:
AUS vs PAK

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ओपनर बल्लेबाज David Warner फिलहाल अपने देश में ही पाकिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेल रहे हैं। ये सीरीज वॉर्नर के करियर की आखिरी सीरीज है, क्योंकि इसके बाद स्टार बल्लेबाज क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। ऐसे में इस आखिरी सीरीज के दौरान भी वॉर्नर अपने नाम नए कीर्तिमान हासिल करने में लगे हुए हैं।

हाल ही में इस टेस्ट मैच के दौरान वॉर्नर ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली है। दरअसल, एमसीजी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन ही वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्टीव वॉ का रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक बड़ी कामयाबी अपने नाम दर्ज कर ली है। ऐसे में अब इसी के साथ वह ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए।

David Warner ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

दरअसल, डेविड वॉर्नर अब ऑस्ट्रेलिया की तरफ से तीनों फॉर्मेट में सर्वाधिक रन स्कोर करने वाले दूसरे कंगारू बल्लेबाज बन गए हैं। अब वॉर्नर के नाम 60 ईनिंग्स में 18,502 रन दर्ज हो गए हैं। इस मामले में उन्होंने कंगारू दिग्गज पूर्व बल्लेबाज स्टीव वॉ को पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम 548 ईनिंग्स में 18, 496 रन दर्ज हैं। वहीं इस लिस्ट में वॉर्नर से भी ऊपर कंगारू टीम के पूर्व स्टार कप्तान रिकी पोंटिंग का नाम आता है, जिनके नाम 667 ईनिंग में 27,368 रन दर्ज हैं। 

Saurav Ganguly का रिकॉर्ड भी खतरे में

बता दें कि इस उपलब्धि के साथ ही वॉर्नर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगूली के रिकॉर्ड के भी काफी करीब पहुंच गए हैं। दरअसल, गांगुली ने 424 मैचों की 488 ईनिंग्स में 18575 रन बनाए हैं। ऐसे में वॉर्नर को गांगूली के रिकॉर्ड की बराबरी करने के लिए महज 74 रनों की जरुरत है। अगर वॉर्नर गांगूली का रिकॉर्ड ध्वस्त कर पाते हैं, तो वो तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के 16वें बल्लेबाज बन जाएंगे।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Rahul Dravid
|

Rahul Dravid : विराट-पोंटिंग नहीं, इस कप्तान को द्रविड़ ने बताया अपना बेस्ट; धोनी ने जीती बाजी

Rahul Dravid – इंटरनेशनल क्रिकेट के महान कप्तानों की बात हो तो क्लाइव लॉयड, कपिल देव, इमरान खान, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, विराट कोहली ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर आजम ने रचा इतिहास, WTC में 2000 रन बनाने वाले चौथे कप्तान बने

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान ...

IND vs AFG T20
|

IND vs AFG T20 : ईशान किशन को नेट्स में लगी चोट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

IND vs AFG T20 – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ...

PCB
|

PAK vs SL : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, भारत से होगा एशिया कप फाइनल

PAK vs SL – महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह ...

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...