SA vs IND 1st Test: अफ्रीकी पूर्व कप्तान ने उठाए बवुमा की फिटनेस पर सवाल, दिया बेतुका बयान… तो भड़क उठे फैंस

Ankit Singh
Published On:
SA vs IND 1st Test

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार 26 दिसंबर से सेंचुरियन के सुपर सपोर्ट पार्क में खेला जा रहा है। इस मुकाबले के पहले ही दिन दक्षिण अफ्रीका को एक बड़ा झटका लगा, जब पहली पारी के 20वें ओवर में ही कप्तान Temba Bavuma चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए। दरअसल, विराट कोहली का एक शॉट रोकते हुए बावुमा की हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आया था, जिसके बाद वो फीजियो से जांच के बाद स्कैन के लिए मैदान से बाहर चले गए।

इस चोट के बाद बवुमा पहले दिन मैदान पर वापस नहीं लौट पाए, जिसके बाद उनकी गैरमौजूदगी में डीन एल्गर ने उनकी जगह ली और टीम की कमान संभाली। हालांकि अब उनकी चोट को लेकर साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान Hershel Gibbs ने कुछ ऐसा बेतुका बयान दे दिया है, जिसे लेकर नया बवाल खड़ा हो गया है। दरअसल, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए बावुमा की फिटनेस पर अपनी भड़ास निकाली।

हालांकि इस बयान के बीच उन्होंने एक गलती कर दी और भारत का नाम जोड़ दिया, जिसके कारण भारतीय फैंस उनपर भड़क उठे हैं। हर्षल गिब्स अपने ही बयान को लेकर अब घिरते नजर आ रहे हैं, क्योंकि भारतीय फैंस उन्हें उनकी जगह याद दिलाते हुए फिक्सिंग के आरोप तक का मुद्दा सामने ला रहे हैं।

Hershel Gibbs ने क्या बयान दिया?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान हर्षल गिब्स ने एक पोस्ट पर कमेंट करते हुए बवुमा की फिटनेस पर सवाल उठाते हुए लिखा कि, “यह अजीब है कि कोच पूरी तरह से अनफिट और ओवर वेट क्रिकेटर्स को खेलने का मौका देते हैं।” इस बयान पर लोगों ने गिब्स को घेरा। हालांकि फिर भी यहां तक मामला पूरी तरह ठीक था।

इसके बाद गिब्स ने अपनी सीमा पार कर दी और एक और पोस्ट करते हुए भारत को लेकर बेतुका बयान दे दिया। दरअसल, गिब्स ने अपने पोस्ट में लिखा कि, “यहां तक की भारत भी अब हमसे ज्यादा फिट है क्योंकि विराट कोहली ने माइंडसेट और स्टैंडर्ड सेट किया है।” अब इस बयान को लेकर गिब्स सोशल मीडिया पर बूरी तरह से घिर गए हैं।

इस बयान में भारत को लेकर फिटनेस से जोड़े जाने पर भारतीय फैंस के गुस्से की सीमा नहीं है और उन्होंने अब गिब्स पर पलटवार करना शुरू कर दिया है। जहां कुछ फैंस उनसे पूछ रहे हैं कि आखिर वो साल 2000 के बाद भारत में क्यों नहीं खेलते थे। तो वहीं कुछ फैंस ने तो उन्हें साफतौर पर फिक्सर कह दिया है। ऐसे में ये साफ है कि हर्षल गिब्स अपने ही बयान को लेकर बुरी तरह से घिर गए हैं और अब फैंस उनपर जमकर पलटवार कर रहे हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

|

London Spirit out of Men’s Hundred: क्यों हुई टूर्नामेंट से बाहर?

London Spirit की टीम Men's Hundred 2026 से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है। जानिए 6 मैचों में 5 हार के बाद टीम के इस निराशाजनक प्रदर्शन के पीछे की बड़ी वजहें।

|

Ramandeep Singh की New Innings: Arshdeep Singh ने दी ख़ास बधाई

भारतीय ऑलराउंडर Ramandeep Singh अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। तेज गेंदबाज Arshdeep Singh द्वारा खींची गई एक खास तस्वीर के साथ उन्हें बधाई दी गई है।

|

Rohit Sharma vs BCCI: क्या चयनकर्ताओं के साथ हुआ है धोखा?

भारतीय क्रिकेट में Rohit Sharma के भविष्य को लेकर BCCI और selectors के बीच अनबन की खबरें सामने आ रही हैं। जानिए इस अंदरूनी विवाद की पूरी इनसाइड स्टोरी।

|

Virat Kohli in South Africa: क्या World Cup 2027 में दिखेगा दम?

दक्षिण अफ्रीका में विराट कोहली का वनडे रिकॉर्ड बेहद शानदार है। क्या उनका यह बेहतरीन प्रदर्शन उन्हें साल 2027 के वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का सबसे बड़ा हथियार बनाएगा?

|

Colombo Kaps vs Kandy Royals: LPL 2026 Eliminator में कौन मारेगा बाज़ी?

LPL 2026 के Eliminator मुकाबले में Colombo Kaps और Kandy Royals के बीच भिड़ंत होने वाली है। जानिए कौन सी टीम इस नॉकआउट मैच को जीतकर आगे बढ़ेगी।

|

SL-W vs PAK-W 2nd T20I: Sri Lanka ने किया सीरीज पर कब्जा

SL-W vs PAK-W 2nd T20I में Sri Lanka Women ने Sanjana Kavindi की 46 रनों की विस्फोटक पारी की बदौलत Pakistan Women को 6 विकेट से हराकर सीरीज पर कब्जा कर लिया है।