AUS vs PAK: विकेट के पीछे सुपरमैन बने मोहम्मद रिजवान, एक हाथ से लपका एलेक्स कैरी का शानदार कैच, Watch Video!

Pranjal Srivastava
Published On:
AUS vs PAK

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकबला मंगलवार यानी 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जा रहा है। पहले मुकाबले में करारी हार के बाद अब पाक टीम दूसरे मैच को अपने कब्जे में करने के इरादे से मैदान पर उतरी है। वहीं इस मुकाबले में पाक टीम के स्टार बल्लेबाज और विकेटकीपर Muhammad Rizwan ने अपनी विकेटकीपिंग से सभी का दिल जीत लिया है।

इस मुकाबले के दौरान उन्होंने एलेक्स कैरी का ऐसा बेहतरीन कैच एक हाथ से लपका की सभी खिलाड़ी और फैंस हैरान रह गए। दरअसल, सोशल मीडिया पर लोग उनके इस वीडियो को काफी तेजी से साझा कर रहे हैं और लगातार उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

Muhammad Rizwan की शानदार विकेटकीपिंग

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रिजवान की तरफ से ये नजारा मैच के 83वें ओवर में देखने को मिला, जब उनके सामने Alex Carey बल्लेबाजी कर रहे थे और उनके खिलाफ गेंदबाजी कर रहे थे पाक टीम के स्टार गेंदबाज Shaheen Shah Afridi। इस दौरान अफरीदी के इस ओवर की दूसरी गेंद को एलेक्स कैरी ने कवर में खेलने की कोशिश की, लेकिन वो चूक गए और ये गलती उनकी भारी पड़ गई।

ऐसा इसलिए क्योंकि गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेट के पीछे पहुंच गई, जिसके बाद रिजवान ने हवा में सुपरमैन की तरह छलागं लगाकर शानदार कैच को लपक लिया। रिजवान के इस शानदार फुर्ती और मुस्तैदी के कारण कैरी को महज 4 रनों के स्कोर पर ही पवेलियन लौटना पड़ा। सोशल मीडिया पर लोग रिजवान के इस अविश्वसनीय कैच की जमकर सराहना कर रहे हैं।

मैच का हाल

आपको बता दें कि इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 318 रनों का स्कोर खड़ा किया। इस दौरान Marnus Labuschagne ने कंगारू टीम की तरफ से सर्वाधिक 63 रनों की पारी खेली। वहीं दूसरे दिन की समाप्ति तक अब पाकिस्तान ने 55 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 194 रन बना लिए हैं। फिलहाल मोहम्मद रिजवान और आमेर जमाल क्रिज पर टिके हुए हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Rahul Dravid
|

Rahul Dravid : विराट-पोंटिंग नहीं, इस कप्तान को द्रविड़ ने बताया अपना बेस्ट; धोनी ने जीती बाजी

Rahul Dravid – इंटरनेशनल क्रिकेट के महान कप्तानों की बात हो तो क्लाइव लॉयड, कपिल देव, इमरान खान, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, विराट कोहली ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर आजम ने रचा इतिहास, WTC में 2000 रन बनाने वाले चौथे कप्तान बने

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान ...

IND vs AFG T20
|

IND vs AFG T20 : ईशान किशन को नेट्स में लगी चोट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

IND vs AFG T20 – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ...

PCB
|

PAK vs SL : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, भारत से होगा एशिया कप फाइनल

PAK vs SL – महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह ...

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...