AUS vs PAK: दूसरे टेस्ट में भी पाकिस्तान पर मंडरा रहा हार का साया, तीसरे दिन की समाप्ति पर कंगारुओं की पकड़ मजबूत

Pranjal Srivastava
Published On:
AUS vs PAK

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकबला मंगलवार यानी 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जा रहा है। पहले मुकाबले में करारी हार के बाद अब पाक टीम दूसरे मैच को अपने कब्जे में करने के इरादे से मैदान पर उतरी है। हालांकि ऐसा होता कही से दिख नहीं रहा है, क्योंकि दूसरे मुकाबले में भी कंगारू टीम ने मैच को अपनी पकड़ में ही रखा है।

दरअसल, तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 6 विकेट खोकर 187 रन बना लिए हैं, जिसके बाद अब कंगारू टीम के पास 241 रनों की बढ़त हो गई है। ऐसे में पाकिस्तान टीम पर हार का मंडरा दूसरे मैच में भी सताने लगा है। हालांकि अगर पाक टीम ये मुकाबला हारती है, तो उन्हें सीरीज से भी हाथ धोना पड़ेगा। ऐसे में अब चौथे दिन के खेल से पता लगेगा कि पाक टीम वापसी कर पाएगी या नहीं?

तीसरे दिन भी कंगारू टीम की पकड़ मजबूत

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस मुकाबले की शुरूआत से ही कंगारू टीम ने मैच को अपने कब्जे में कर रखा है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 318 रन बनाए, जिसके जवाब में पहली पारी में पाक टीम महज 264 रनों पर ही ढेर हो गई। वहीं इसके बाद अब दूसरी पारी में भी कंगारू टीम 241 रनों की बढ़त ले चुकी है और फिलहाल उनके 4 विकेट शेष हैं।

ऐसे में यदि ऑस्ट्रेलिया टीम 400 रनों तक का बढ़त लेने में कामयाब हो पाती है, तो जाहिर है कि पाक टीम के लिए इस मुकाबले में वापसी कर पाना लगभग नामुमकिन हो जाएगा। ऐसे में चौथे दिन पाकिस्तान टीम के गेंदबाजों को कंगारू टीम के शेष बल्लेबाजों को 300 या 350 रनों तक की बढ़त तक जाने से रोकना ही होगा। क्योंकि किसी भी तरह से पाक के लिए 350 या 400 का टारगेट पाना आसान नहीं होगा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...