SA vs IND: सेंचुरियन टेस्ट में हार के बाद हिटमैन ने बताया कहां हुई चूक, जानें किसपर फोड़ा हार का ठीकरा

Pranjal Srivastava
Published On:
SA vs IND

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है। सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट क्लब में खेले जा रहे इस मुकाबले में भारतीय टीम के बल्लेबाज दोनों ही पारियों में फ्लॉप रहे और नतीजा ये रहा कि ब्लू टीम को 32 रन और 1 इनिंग से हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में अब अफ्रीका के हाथों मिली हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा का अजीब बयान सामने आया है।

रोहित शर्मा ने सेंचुरियन टेस्ट में ब्लू टीम की हार के बाद बातचीत करते हुए बताया है कि आखिर टीम इंडिया से कहां चूक हुई है। जाहिर है कि दोनों ही पारियों में टीम के स्टार बल्लेबाज बुरी तरह फ्लॉप रहे। ऐसे में रोहित ने चुरियन टेस्ट में मिली हार का कारण खराब बल्लेबाजी को बताया है। साथ ही हिटमैन ने भारतीय गेंदबाजों पर भी सवाल खड़े किए हैं।

टीम इंडिया से कहां हुई चूक

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मैच समाप्ति के बाद बातचीत करते हुए रोहित शर्मा ने कहा कि, “यहां हमें बल्लेबाजी में काफी चुनौतियां मिली जिसको लेकर हम सही से तालमेल नहीं बैठा सकें। पहली पारी में केएल राहुल ने अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन फिर हम गेंदबाजी में कुछ खास नहीं कर पाए। ये मैदान बाउंड्री वाला मैदान था, लेकिन हमने दूसरी टीम की मजबूती को नहीं समझा। दोनों पारियों में हमारी बल्लेबाजी काफी खराब रही।”

दोनों पारियों में फ्लॉप रहे Rohit Sharma

गौरतलब है कि बल्लेबाजी में खामियों की बात करते हुए रोहित शर्मा ने अपने आप को भी शामिल किया है, क्योंकि सेंचुरियन टेस्ट की दोनों ही पारियों में उनका बल्ला भी खामोश ही रहा और वो भी बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए। जहां पहली पारी में वो महज 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, तो वहीं दूसरी पारी में रोहित का खाता तक नहीं खुल सका। दोनों ही बार Kangiso Rabada ने उन्हें अपना शिकार बनाया।

मैच का हाल

मैच की बात करें अगर तो इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था और पहले ही दिन से मेजबान टीम भारतीय बल्लेबाजों पर हावी रही थी। पहली पारी में टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर ने सभी को काफी निराश किया था। हालांकि KL Rahul की शतकीय पारी के बदौलत जैसे-तैसे ब्लू टीम 245 रन बनाने में कामयाब रही थी।

वहीं इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने पहली ही पारी में 408 रन बना दिए। इस दौरान दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर ने सबसे ज्यादा 185 रनों की पारी खेली। इसके बाद दूसरी पारी में भी ब्लू टीम के बल्लेबाज असफल रहे और तीसरे दिन की समाप्ति से पहले ही महज 131 रनों पर ही टीम इंडिया ढेर हो गई। नतीजा ये रहा कि पहले टेस्ट में भारतीय टीम को 32 रन और 1 इनिंग से हार का सामना करना पड़ा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...