SA vs IND 2nd Test Weather Report: क्या दूसरा टेस्ट मैच भी बारिश करेगी टीम इंडिया का काम खराब? जानें केपटाउन का वेदर अपडेट

Pranjal Srivastava
Published On:
SA vs IND 2nd Test Weather Report

सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट मुकाबला हारने के बाद अब टीम इंडिया आज बुधवार यानी 3 जनवरी से केपटाउन में सीरीज का दूसरा मुकाबला खेलने वाली है। भारतीय टीम इस मुकाबले को जीत सीरीज में वापसी और साउथ अफ्रीका के खिलाफ पलटवार करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। टीम इंडिया पिछले 31 साल से साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने का सपना देख रही है लेकिन हर बार उसका यह सपना अधूरा रहा है।

ऐसे में भले ही ये मैच जीतकर भले ही ब्लू टीम सीरीज अपने नाम ना कर सके, लेकिन वो इस सीरीज को बराबरी पर समाप्त जरुर कर सकते हैं। हालांकि इसके बावजूद दूसरे टेस्ट मैच को जीतना टीम इंडिया के लिए आसान नहीं रहने वाला है। इस बीच फैंस को मौसम की भी चिंता सताने लगी है। गौरतलब है कि अफ्रीका दौरे के दौरान मौसम ने कई बार खेल में अड़चन डाली है। ऐसे में आइए जान लेते हैं कि केपटाउन के मौसम का मिजाज क्या है?

SA vs IND 2nd Test Weather Report: दूसरे टेस्ट मैच में भी बारिश डाल सकती है खलल!

दरअसल, केपटाउन के वेदर अपडेट के अनुसार फैंस के लिए एक गुड न्यूज भी है और एक बैड न्यूज भी। बता दें कि गूड न्यूज ये है कि इस टेस्ट मैच के दौरान शुरुआती 3 दिन बारिश की आशंका जीरो प्रतिशत है। इसका मतलब है कि इस टेस्ट मैच की शुरूआत धमाकेदार हो सकती है। हालांकि मैच के आखिरी 2 दिनों में यानी 6 और 7 जनवरी को केपटाउन में भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है।

दरअसल, एक्यूवेदर कि रिपोर्ट के अनुसार, केपटाउन में 3 से 5 जनवरी तक बारिश की संभावना 0 प्रतिशत है। ऐसे में खेल सही ढ़ंग से शुरू हो सकता है। हालांकि जहां 6 जनवरी को केपटाउन में 64 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है, तो वहीं दूसरी तरफ आखिरी दिन यानी 7 जनवरी को बारिश की आशंका 55 प्रतिशत है। अगर ऐसा होता है तो जाहिर है कि आखिरी 2 दिनों में बारिश मैच का रूख मोड़ सकती है।

केपटाउन टेस्ट के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

केपटाउन टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11

डीन एल्गर (कप्तान), एडेन मार्कराम, टोनी डी ज़ोरज़ी, कीगन पीटरसन, डेविड बेडिंघम, काइल वेरेन, मार्को जानसन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, नंद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Pant
|

Pant : चोट के बाद मैदान पर लौटते ही ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, गिलक्रिस्ट को पछाड़कर

Pant – भारतीय स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन एक बार फिर मैदान ...

Australia vs Bangladesh
|

Australia vs Bangladesh : दो दिन में खत्म हुआ टेस्ट, पिच पर नहीं बल्लेबाजों पर बरसे पैट कमिंस, लाबुशेन को भी दी नसीहत

Australia vs Bangladesh – ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला महज दो दिन के अंदर खत्म हो ...

WTC
|

WTC : पंत ने WTC में रचा इतिहास, जडेजा को पछाड़कर बने भारत के नंबर-1 बल्लेबाज

WTC – श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में ऋषभ पंत का बल्ला एक बार फिर जमकर बोला। मैच के ...

Yuzvendra Chahal
|

Yuzvendra Chahal : चहल ने किया ‘Gen Z’ वाला 6-7 सेलिब्रेशन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Yuzvendra Chahal – भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल इन दिनों इंग्लैंड में प्रोफेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं। वह नॉर्थम्पटनशायर के लिए वनडे क्रिकेट के ...

Rishabh Pant
|

Rishabh Pant : पंत के हाथ से फिसला इतिहास रचने का मौका, श्रीलंका में भारतीय विकेटकीपर के टेस्ट शतक का इंतजार बरकरार

Rishabh Pant – ऋषभ पंत के पास श्रीलंका की धरती पर इतिहास रचने का शानदार मौका था, लेकिन एक खराब शॉट ने उनके हाथ ...

Pant
|

Pant : पंत ने मार्क बाउचर को पछाड़ा, अब गिलक्रिस्ट-धोनी के खास रिकॉर्ड पर नजर

Pant – भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की पहली पारी में ...