T20 World Cup 2024 में विराट-रोहित की एंट्री तय! ICC ने खुद दिए संकेत

Ankit Singh
Published On:
T20 World Cup 2024

ICC ने आखिरकार T20 World Cup 2024 के शेड्यूल से पर्दा उठा दिया है। इस मेगाटूर्नामेंट की शुरूआत 1 जून 2024 से होने जा रही है। ये मेगाटूर्नामेंट वेस्टइंडीज और यूएसए की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा, जिसमें कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। वहीं हर बार की तरह इस बार भी इस टूर्नामेंट का मेन फोकस भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला होगा, जो 9 जून को होने वाला है।

हालांकि इसके अलावा भी एक और विषय है, जिसपर काफी लंबे समय से चर्चा चल रही है और अबतक जवाब नहीं मिल पाया है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं रोहित शर्मा और विराट कोहली की। दोनों ने वनडे विश्व कप 2023 के बाद से ही व्हाइट बॉल क्रिकेट से दूरी बना रखी है। ऐसे में ये एक बड़ा सवाल है कि दोनों खिलाडी़ टी20 विश्व कप में खेलेंगे या नहीं? हालांकि अब ICC ने इस सवाल को लेकर एक बड़ा संकेत दे दिया है।

ICC ने रोहित शर्मा की वापसी पर दिए संकेत!

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ICC यानी International Cricket Council ने बीते दिन यानी शुक्रवार को टी20 विश्व कप 2024 का शेड्यूल जारी किया। इसे जारी करते हुए ICC द्वारा एक पोस्टर जारी किया गया, जिसमें टी20 विश्व कप ट्रॉफी के साथ सभी कप्तानों की तस्वीर थी। इसमें से एक तस्वीर Rohit Sharma की भी थी। इसे देखकर ये कयास लगाए जा रहे हैं कि T20 विश्व कप 2024 के लिए ICC ने रोहित को ही भारत का कप्तान चुना है।

विराट कोहली की वापसी पर भी ICC ने दिए संकेत!

बता दें कि रोहित के साथ ICC ने टी20 विश्व कप में विराट कोहली की वापसी पर भी एक बड़ा संकेत दिया है। दरअसल, आईसीसी द्वारा शेड्यूल जारी करने के बाद एक प्रोमो भी शेयर किया गया है। इस पोस्टर में आईसीसी ने भारत-पाकिस्तान के मैच के बारे में पोस्ट करते हुए भी विराट की फोटो शेयर की है। ऐसे में अब ICC के इस पोस्ट से लोगों ने ये कयास लगा लिए हैं कि टी20 विश्व कप 2024 में विराट कोहली भी वापसी कर सकते हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

Duleep Trophy 2026
|

Duleep Trophy 2026 : 14 साल बाद फाइनल में पहुंचा East Zone, मुकेश-शमी के कहर के बीच वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल

Duleep Trophy 2026 – ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में धमाकेदार अंदाज में जगह बना ली है। मंगलवार को खेले गए ...

IND W vs HKC W
|

IND W vs HKC W : स्मृति मंधाना के तूफानी शतक के बाद गेंदबाजों का कहर, भारत ने हांगकांग को 137 रन से रौंदा

IND W vs HKC W – महिला एशिया कप 2026 के सातवें मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हांगकांग को एकतरफा अंदाज में ...

Asia Cup 2026
|

Asia Cup 2026 : स्मृति के तूफान के बाद गेंदबाजों का कहर, भारत ने हॉन्ग कॉन्ग को 137 रन से रौंदा

Asia Cup 2026 – भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ अपनी ...

Smriti Mandhana Record
|

Smriti Mandhana Record : सचिन तेंदुलकर के क्लब में पहुंचीं स्मृति मंधाना, 124 रन की पारी से बनाए दो वर्ल्ड रिकॉर्ड

Smriti Mandhana Record – भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 3 सितंबर 2026 की रात ऐसा इतिहास रच दिया, जिसका सपना ...

CPL
|

CPL : 39 गेंदों में शतक ठोककर Dasun Shanaka ने रचा इतिहास, Russell समेत इन दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ा

CPL – कैरेबियन प्रीमियर लीग यानी CPL के इतिहास में पहली बार किसी बल्लेबाज ने 40 से कम गेंदों में शतक जड़ दिया है। ...

BCCI
|

BCCI : बड़ी बैठक से Ajit Agarkar रहे गायब, बढ़ी हलचल; क्या Chief Selector को मिलेगा एक्सटेंशन?

BCCI – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की 3 सितंबर को हुई हाई-लेवल मीटिंग में भारतीय क्रिकेट से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा ...