Kapil Dev Birthday: जब कपिल देव ने दाऊद इब्राहिम को ड्रेसिंग रूम से निकाल दिया था बाहर, जानें क्यों किया था ऐसा?

Ankit Singh
Published On:
Kapil Dev Birthday

भारतीय टीम के विश्व विजेता और पूर्व कप्तान Kapil Dev आज शनिवार यानी 6 जनवरी को अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने टीम इंडिया को उस समय पर विश्व कप ट्रॉफी जीताई थी, जब ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज जैसी टीमों से हर एक टीम डरती थी। ऐसे समय में कपिल देव की अगुवाई वाली टीम ने सभी टीमों को मात देते हुए भारत को पहला विश्व कप का खिताब जिताया था।

ये खिताब कपिल देव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने साल 1983 के विश्व कप में किया था। इसके बाद से ही भारतीय टीम को पूरे विश्व में एक मजबूत टीम के तौर पर पहचान मिली। हालांकि क्या आप जानते हैं कि कपिल देव से जुड़ा एक किस्सा ऐसा भी है, जब कपिल देव ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम को भारतीय ड्रेसिंग रुम से बाहर निकाल दिया था।

जब कपिल देव ने दाउद इब्राहिम को ड्रेसिम रुम से बाहर निकाल दिया था

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये घटना साल 1986 में हुई थी, जब भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज खेल रही थी। इस सीरीज के दौरान भारत शारजहां में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला खेल रही थी। इस मैच से पहले ही दाउद इब्राहिम ने कह दिया था कि अगर टीम इंडिया इस मुकाबले में पाकिस्तान को हरा देती है तो वो भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों को एक-एक कार गिफ्ट करेगा।

ये बात जब कपिल देव के कानों में पड़ी थी, तो उन्होंने ड्रेसिंग रूम में आकर दाउद इब्राहिम से सीधा कह दिया था कि कौन है तू? चल बाहर चल यहां से। कपिल देव की ये बात सुनकर दाउद ड्रेसिम रुम से फौरन ही बाहर चला गया था। हालांकि उस समय पर कपिल देव बिल्कुल नहीं जानते थे कि दाउद इब्राहिम आखिरकार है कौन? सिर्फ वो ही नहीं बल्कि उस समय पूरी भारतीय टीम में वेंगसरकर के अलावा कोई दाउद इब्राहिम को नहीं जानता था।

साल 1993 में हुए मुंबई सीरियल ब्लास्ट में दाउद इब्राहिम का नाम आया तब सभी को उसके असली पहचान का पता लगा। इतना ही नहीं बल्कि तभी से दाउद इब्राहिम भारत का सबसे बड़ा दुश्मन बना हुआ है।

कपिल देव का क्रिकेट करियर

बता दें कि कपिल देव ने अपने क्रिकेट करियर के दौरान कुल 225 वनडे और 131 टेस्ट मुकाबले खेले थे। इस दौरान उन्होंने 131 टेस्ट मुकाबलों में 8 शतक 27 अर्धशतक की मदद से 5248 रन बनाए थे। वहीं 225 वनडे मुकाबलों में उनके नाम 3783 रन दर्ज हैं। इसके अलावा गेंदबाजी में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में कुल 434 और वनडे में 253 विकेट अपने नाम किए थे।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

|

London Spirit out of Men’s Hundred: क्यों हुई टूर्नामेंट से बाहर?

London Spirit की टीम Men's Hundred 2026 से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है। जानिए 6 मैचों में 5 हार के बाद टीम के इस निराशाजनक प्रदर्शन के पीछे की बड़ी वजहें।

|

Ramandeep Singh की New Innings: Arshdeep Singh ने दी ख़ास बधाई

भारतीय ऑलराउंडर Ramandeep Singh अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। तेज गेंदबाज Arshdeep Singh द्वारा खींची गई एक खास तस्वीर के साथ उन्हें बधाई दी गई है।

|

Rohit Sharma vs BCCI: क्या चयनकर्ताओं के साथ हुआ है धोखा?

भारतीय क्रिकेट में Rohit Sharma के भविष्य को लेकर BCCI और selectors के बीच अनबन की खबरें सामने आ रही हैं। जानिए इस अंदरूनी विवाद की पूरी इनसाइड स्टोरी।

|

Virat Kohli in South Africa: क्या World Cup 2027 में दिखेगा दम?

दक्षिण अफ्रीका में विराट कोहली का वनडे रिकॉर्ड बेहद शानदार है। क्या उनका यह बेहतरीन प्रदर्शन उन्हें साल 2027 के वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का सबसे बड़ा हथियार बनाएगा?

|

Colombo Kaps vs Kandy Royals: LPL 2026 Eliminator में कौन मारेगा बाज़ी?

LPL 2026 के Eliminator मुकाबले में Colombo Kaps और Kandy Royals के बीच भिड़ंत होने वाली है। जानिए कौन सी टीम इस नॉकआउट मैच को जीतकर आगे बढ़ेगी।

|

SL-W vs PAK-W 2nd T20I: Sri Lanka ने किया सीरीज पर कब्जा

SL-W vs PAK-W 2nd T20I में Sri Lanka Women ने Sanjana Kavindi की 46 रनों की विस्फोटक पारी की बदौलत Pakistan Women को 6 विकेट से हराकर सीरीज पर कब्जा कर लिया है।