AUS vs WI: वनडे सीरीज के लिए बदल गई पूरी टीम, पैट कमिंस की भी हुई छुट्टी… ये स्टार खिलाड़ी करेगा कप्तानी

Pranjal Srivastava
Published On:
AUS vs WI

17 जनवरी से ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच भिड़ंत की शुरूआत होने वाली है। इस दौरान 2 मैचों की टेस्ट सीरीज से शुरूआत करते हुए कंगारू टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज का भी आगाज होगा। इन दोनों सीरीज के लिए कंगारू टीम का ऐलान भी हो चुका है, जिसमें टेस्ट सीरीज में तो पैट कमिंस ही एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करते नजर आएंगे।

हालांकि इस दौरान वनडे सीरीज के लिए पूरी टीम में बड़ा बदलाव किया गया है। वनडे विश्व कप 2023 में भाग लेने वाले कई स्टार खिलाड़ियों को आराम देने का फैसला करते हुए एक नई टीम का गठन किया गया है। वहीं इस वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की बागडोर ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज Steve Smith के हाथों में दी गई है।

वनडे सीरीज के लिए बदली कंगारू टीम

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद शुरू होने वाले वनडे सीरीज के लिए कंगारू टीम में बड़ा बदलाव किया गया है। इस सीरीज के लिए स्टिव स्मिथ को कप्तान बनाया गया है और इतना ही नहीं बल्कि हेड को उप-कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है। 

वहीं इसके साथ ही वनडे सीरीज के लिए वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कमिंस के साथ-साथ हेजलवुड, मिचेल मार्श और मिचेल स्टार्क जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। साथ ही मार्कस स्टोइनिस की टीम में वापसी हुई है। ऐसे में अब स्टीव स्मिथ पर एक बड़ी जिम्मेदारी है। अब ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि स्मिथ अपनी टीम के विनिंग स्ट्रीक को बरकरार रख सकते हैं या नहीं।

वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम

स्टीव स्मिथ (कप्तान), ट्रेविस हेड (उप-कप्तान), सीन एबॉट, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, आरोन हार्डी, जोश इंगलिस, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, लांस मॉरिस, झाय रिचर्डसन, मैट शॉर्ट और एडम जंपा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...