NZ vs PAK: बाबर ने जड़ा अर्धशतक…शाहीन अफरीदी ढाया कहर, फिर भी ऑकलैंड में न्यूजीलैंड की हुई जीत

Ankit Singh
Published On:
NZ vs PAK

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज की शुरूआत हो चुकी है। इस सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार 12 जनवरी को ऑकलैंड में खेला गया, जिसमें पाकिस्तान को करारी हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में Babar Azam ने जहां बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन किया, तो वहीं गेंदबाजी में शाहीन शाह का जलवा दिखा। इसके बावजूद पाकिस्तान टीम जीत नहीं सकी।

इस मैच में पाकिस्तान ने ही टॉस जीता था, लेकिन शाहीन अफरीदी ने न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी करने का मौका देकर अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली। इस दौरान कीवी टीम के बल्लेबाजों ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 226 रन बना दिए। इसके बाद पाक टीम ने लड़ाई लड़ने की कोशिश तो की, लेकिन आखिरकार उन्हें अंत में 46 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा।

न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को दिया था 227 रनों का लक्ष्य

बता दें कि पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को मैच की पहली ही गेंद पर Devon Conway के रुप में पहला झटका लग गया। Shaheen Afridi ने उन्हें अपना शिकार बनाया। हालांकि इसके बाद Finn Allen ने अफरीदी की कुटाई कर 5 गेंद में 24 रन ठोक डाले और कॉन्वे का बदला ले लिया। इस मैच में Finn Allen ने महज 15 गेंदों पर 34 रनों की पारी खेली।

वहीं Kane Williamson ने इस मैच में 42 गेंदों पर 9 चौकों की मदद से 57 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इसके बाद Deryl Mitchell ने भी महज 27 गेंदों पर 4 चौके-4 छक्कों की मदद से 61 रनों की विस्फोटक पारी खेल डाली। ऐसे में सभी के इन बेहतरीन पारियों की बदौलत कीवी टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 226 रन बना दिए।

पाकिस्तान को 46 रनों से मिली हार

बता दें कि 227 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाक टीम की शुरूआत तो ठीक रही। वहीं इसके बाद Babar Azam ने भी 35 गेंदों पर 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 57 रन बनाए। हालांकि पूरी कोशिश करने के बावजूद पाक टीम इस लक्ष्य के पास नहीं पहुंच पाई और अंतत: वो 18 ओवर में महज 180 के स्कोर पर ही ठेर हो गए। लिहाजा पाक टीम पहले टी20 में 46 रनों से हार गई।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...